साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज अपने एक ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गए। उनके लिए फैंस की चिंता बढ़ गयी है। लोगो ने उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगना शरू कर दिया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि उन्हें ऐसा क्या हो गया कि हर तरफ ऐसा हंगामा मच गया? तो आपको बता दे, दरअसल मंगलवार को प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने फैंस को हाल ही में हुए एक हादसे के बारे में अपडेट दिया।
प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक छोटी सा फॉल.. एक छोटा सा फ्रैक्चर.. सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं.. मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।’ प्रकश राज के इस ट्वीट के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दे, प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को इस हादसे का शिकार हो गए थे। गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है और वे इसके इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हुए हैं।
A small fall.. a tiny fracture.. flying to Hyderabad into the safe hands of my friend Dr Guruvareddy for a surgery. I will be fine nothing to worry .. keep me in your thoughts 😊😊😊🤗🤗🤗
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2021
इस खबर के सामने आने के बाद प्रकाश राज के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ ही कई सितारों ने भी उनके लिए चिंता जताई है। वही प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। फिर वो चाहे फिल्म ‘वॉन्टेड’ हो या ‘सिंघम।’ उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है।
प्रकाश राज ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन प्रकाश कई बार अपने बर्ताव और बयानों के चलते सुर्खियों में भी रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें छह बार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री बैन कर चुकी है। ये पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने किसी एक्टर को बैन किया था।