ह्रितिक रोशन को अपने सामने देखकर इमोशनल हुई नन्ही फैन , एक्टर ने ऐसे कराया चुप

Summary :

हाल ही में ह्रितिक अपनी एक्स-वाइफ सुजैन और बेटे रिदान और रेहान के साथ फिल्म देखकर निकले तो कुछ ऐसा हुआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

बॉलीवुड अभिनेता ह्रितिक रोशन की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और साथ ही इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक से भी काफी तारीफ मिल रही है।  ह्रितिक और उनकी टीम फिल्म की सफलता से काफी खुश है। 
ये फिल्म बिहार के मैथमटीशन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है और ह्रितिक इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभा रहे है, जो कि बिहार में आईआईटी जेईई के बच्चों को पढ़ाते हैं। 
हाल ही में ह्रितिक अपनी एक्स-वाइफ सुजैन और बेटे रिदान और रेहान के साथ  फिल्म देखकर निकले तो कुछ ऐसा हुआ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।  दरअसल सिनेमा हाल से निकलते हुए ह्रितिक का सामना एक फैन से हुआ जो उन्हें देखकर रोने लगी। 
ह्रितिक तुरंत अपनी इस नन्ही फैन के पास पहुंचे और उसे चुप कराने लगे।  ये फैन अपने पसंदीदा स्टार को सामने देखकर इमोशनल हो गयी थी और रो पड़ी थी।  अब अपने फैन के साथ ह्रितिक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
सोशल मीडिया यूजर्स ऋतिक रोशन के इस रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे है और ऋतिक ने यकीनन लाखों फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में भी ऋतिक रोशन के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। 
बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फिल्म सुपर 30 को टैक्स-फ्री कर दिया गया है और इस फिल्म को काफी प्रेरणादायक बताया जा रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा  मृणाल ठाकुर, अमित साध, नंदीश संधु और पंकज त्रिपाठी भी अहम् किरदार में है। 

Ujjwal Jain