इन्वेस्टमेंट बैंकर के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस मोना सिंह, देखिये समारोह की खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

मशहूर टीवी – फिल्म एक्ट्रेस मोना सिंह बीते 27 दिसंबर को इन्वेस्टमेंट बनकर श्याम गोपालन के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात न करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपनी शादी के दिन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ‘प्यार , हंसी और हमेशा की ख़ुशी। ‘

मशहूर टीवी – फिल्म एक्ट्रेस मोना सिंह बीते 27 दिसंबर को इन्वेस्टमेंट बनकर श्याम गोपालन के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात न करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपनी शादी के दिन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ‘प्यार , हंसी और हमेशा की ख़ुशी। ‘
उनकी शादी के फ़ोटोग्राफ़र गेटवेड फ़ोटोग्राफ़ी ने नवविवाहित कपल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिंसमे वे शादी की रस्में निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में मोना ने ट्रेडिशनल लाल लहंगे में एक शानदार दुल्हन के रूप में सजी धजी नजर आ रही है और श्याम गोल्डन शेरवानी में दिखाई दे रहे है। 

मोना सिंह और श्याम गोपालन की शादी का फंक्शन शुक्रवार को मुंबई में सम्पन्न हुआ।  इस फंक्शन में नवविवाहित जोड़े के करीबी दोस्ती और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। गौरव गेरा, रक्षंदा खान, राजेश खेरा, गीता कपूर, निवेदिता भट्टाचार्य और आशीष कपूर सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज ने इस शादी में टीम ब्राइड बनाई और शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की। 
सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में मोना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस  रक्षंदा खान ने दूल्हे और दुल्हन के साथ एक सेल्फी शेयर की और इसे कैप्शन दिया, “जीवन भर प्यार और हमेशा के साथ के अलावा में आप दोनों के लिए क्या मांग सकती हूं  !!! @monasingh #monakishaadi। “
अब देखिये मोना सिंह की शादी के फंक्शन की अन्य खूबसूरत तस्वीरें  


मोना सिंह और श्याम गोपालन की जयमाला 


रक्षंदा खान ने यह तस्वीर मोना सिंह की शादी में ये सेल्फी ली और इंस्टाग्राम पर शेयर की। 


मोना सिंह और श्याम गोपालन ने एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य के साथ ये पोज़ दिया। 


अभिनेता आशीष कपूर मोना सिंह के साथ।


मोना सिंह अपनी शादी के फंक्शन में बेहद खुश दुल्हन के रूप में नजर आयी । 


मोना सिंह की शादी में निवेदिता भट्टाचार्य।


शादी से पहले, मोना सिंह का मुंबई में मेहंदी और संगीत समारोह था। समारोह से तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी ।

Ujjwal Jain