ससुर की तेरहवीं पर हंसते हुए तस्वीरें खिंचवाती दिखी मोनालिसा, यूजर्स ने ऐसे सिखाया सबक

Summary :

हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के ससुर का निधन हो गया और गुरूवार को उनके परिवार ने तेरहवीं रखी थी। मोनालिसा इस दौरान अपने ससुरालवालों के साथ दुःख जताती नजर आयी पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे है।

हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के ससुर का निधन हो गया और गुरूवार को उनके परिवार ने तेरहवीं रखी थी।  इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा कई करीबी लोग और इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। मोनालिसा इस दौरान अपने ससुरालवालों के साथ दुःख जताती नजर आयी पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे है। 
दरअसल इस तेरहवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इन्ही तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी भी है जिसमे मोनालिसा हंसती हुई कैमरा में कैद हुई। इस दुःख के माहौल में मोनालिसा का हंसना यूजर्स को नागवार गुजर रहा है। 
तेरहवी की सेरेमनी में मोनालिसा अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी कि तभी उनके हंसती हुई तस्वीरें क्लिक हो गयी और सोशल मीडिया पर आते ही छा गयी। 
आपको बता दें सबसे बड़ी बात ये भी है कि  मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है और अब मोनालिसा को उनकी इस हंसी के लिए जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। 
आपको बता दें सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाते हुए लिखा है कि जहां एक तरफ पोइयरा परिवार दुखी है मोनालिसा को हंसी कैसे आ रही है। इन तस्वीरों में मोनालिसा के साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आ रहे है। 
जानकारी के अनुसार , मोनालिसा के ससुर कन्हैया सिंह काफी समय से वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।  बीते 28 जुलाई को उनका निधन हो गया था। मोनालिसा ने खुद सोशल मीडिया के जरिये अपने ससुर के निधन की खबर दी थी।  
आपको बता दें, मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय है और बिग बॉस सीजन 10 में भी बतौर कंटेस्टेंट्स दिखाई दी थी। बिग बॉस से मोनालिसा काफी फेमस हुई थी और बिग बॉस के घर में ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी रचाई थी।

Ujjwal Jain