दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की एक्शन-थ्रिलर फिल्म साहो का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। अब एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसमे श्रद्धा के किरदार के बारे में जानकारी दी गयी है।

साहो में वह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। श्रद्धा ने कहा, ‘‘मैं पहली बार कॉप का रोल कर रही हूं और इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ बात है। देश के लिए पुलिस बहुत कुछ करती है।

श्रद्धा ने आगे कहा , ” फिल्म में उनका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की तरह है। पुलिस ऑफिसर के किरदार को निभाना स्पेशल है क्योंकि आप एक देश के सिक्योरिटी फोर्स के महत्वपूर्ण हिस्से को रिप्रेजेंट कर रहे होते हो।’’

टीजर में श्रद्धा गन पकड़ हुए और शूट करती नजर आई थीं। इसे लेकर श्रद्धा ने कहा, ‘‘गन पकड़ने में मुझे बहुत आसानी हुई। ऐसे लग रहा था कि जैसे यह मेरे ही शरीर का हिस्सा है। यदि सेट पर मेरे पास गन नहीं होती थी तो मैं लोगों से इसके बारे में पूछने लगती थी। इसका उपयोग बड़ जिम्मेदारी के साथ करना होता है।

श्रद्धा कपूर ने आगे बताया , ” पुलिस ऑफिसर का माइंड बहुत शार्प होता है और उन्हें पता होता है कि किन स्थितियों में गन का यूज कैसे करना है।’’ श्रद्धा की बातचीत से ये तो जाहिर है की श्रद्धा ने इस रोल के लिए बहुत मेहनत की और और उनकी मेहनत टीज़र में साल देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।



Download Android App
Download iOS App



