शादी के 3 साल बाद प्रियंका-निक के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

शादी के 3 साल बाद प्रियंका-निक के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर शादी के 3 साल बाद किलकारियां गूंजी है। सेरोगेसी के जरिए प्रियंका-निक मम्मी-पापा बन गए हैं। ये गुड न्यूज उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, लेकिन इस बात को रिवील नहीं किया है कि उनके घर सरोगेसी के जरिए बेटा आया है या बेटी।

पावर कपल प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि वो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह और निक ‘बहुत खुश’ हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। 
1642831312 priyanka chopra and nick jonas attend the screening of les news photo 1642791105
शादी के 3 साल 22 दिन के बाद ये खुशियां उनके घर आई हैं। मां बनकर प्रियंका काफी खुश हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर में ये किलकारियां सेरोगेसी के जरिए गूंजी हैं। बच्चे का जन्म सेरोगेसी से हुआ है। प्रियंका के बेबी पर अभी सस्पेंस ही बना हुआ है। लेकिन अटकलें हैं कि एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, पावर कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर बेटी पैदा हुई है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। 
 ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर देर रात निक जोनास को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा-  ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद’। प्रियंका चोपड़ा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए एक हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। 
1642831395 gnbb65e3anbahdorojdvzbonnu
प्रियंका ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। अथिया शेट्टी, लारा भूपति, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी, प्रज्ञा कपूर और अन्य कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर बधाई दी है। वहीं, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, प्रनूतन और कई अन्य लोगों ने प्रियंका के पोस्ट को पसंद किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।