बॉलीवुड और टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो को साथ वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार सोशल मीडिया के जरिए वह अपने विचारों को भी रखते हैं, जिसकी वजह से कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने सोशल मीडिया से अलविदा कहने के बाद सावधान इंडिया के एक्स होस्ट सुशांत सिंह ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। उन्होंने हाल ही में ये फैसला अपने फैंस के साथ साझा किया है।
सुशांत ने डिसाइड किया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ब्रेक ले रहा हूं। रीबूट की जरूरत है। सुशांत ने फिर ट्विटर के अपने मैसेज का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। सुशांत के इस फैसले से जहां कुछ फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ परेशान हैं कि आखिर किस वजह से सुशांत ने ये फैसला लिया।
एक्टर ने अचानक ये फैसला क्यों लिया। ये जानने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। फैंस उनके जल्द वापस आने की विनती भी कर रहे हैं। सुशांत से पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा है।
बता दें कि सुशांत काफी समय से सावधान इंडिया शो को होस्ट कर रहे थे। लेकिन 2019 में एक्टर सुशांत सिंह को इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। शो के इस फैसले से फैंस को काफी गुस्सा आया था। उन्होंने सुशांत को वापस शो में लाने की अपील की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था