सुशांत सिंह राजपूत को मरे हुए आज 3 साल हो गए हैं। हालांकि सुशांत आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। एक्टर ने 14 जून साल 2020 को अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। हालांकि एक्टर के इस तरह छोड़ जाने के पीछे का राज आज तक साफ़ नहीं हो पाया और ये राज भी सुशांत के साथ ही चला गया। वही सुशांत सिंह की बात हो और एक्टर के करियर की सबसे हिट फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की बात न हो ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता हैं।
तो अगर आप ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म देखने की सोच रहे हैं, और आप इस फिल्म का मजा टीवी पर नहीं बल्कि परदे पर देखना चाहते है तो आपकी यह ख्वाहिश अब पूरी हो सकती हैं। जी हां जल्द ही एक बार फिर से ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बड़े परदे पर रिलीज होने जा रही हैं। 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है।
एक्टर के फैंस इस खबर के बाद काफी खुश नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को री-रिलीज करने का उद्देश्य बड़े पर्दे पर क्रिकेटर के मैजिकल मोमेंट्स को फिर से इंजॉय करना है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आई थी। इंडियन क्रिकेट टीम के कॅप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी की रियल लाइफ कहानी को सुशांत ने बड़े ही बखूबी तरीके से परदे पर उतारा था।
बता दे की यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की हिट फिल्मों से एक कही जाती हैं। हालांकि सुशांत के मरने के बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गयी थी। उसे भी दर्शको का भरपूर प्यार मिलता हुआ देखा गया था।
इसी के साथ सुशांत ने छोटे परदे पर भी अपनी एक्टिंग से घर-घर में राज कर चुके हैं। हालांकि सुशांत के जाने के इतने सालों के बाद आज भी उनके फैंस उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं।