बॉॅलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी की इस तरह अचानक मौैत से उनकी दोनों बेटियों और उनके पति बोनी कपूर का हाल बहुत ही बुरा हो गया है। इसी बीच श्रीदेवी की मौत के बाद उनके परिवार की पहली तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा हुआ दिखाया जा रहा है। इस तस्वीर में उनके पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर भी नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार इस समय बहुत ही बड़े दुख से गुजर रहा है। श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है।

परिवार अभी तक ये समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर ये कैसे और क्यों हो गया। लेकिन इस दुख की घड़ी में परिवार एक जुट नजर आ रहा है और सभी एक दूसरे को हिम्मत देते दिख रहे हैं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए अंदर गए और जब बाहर आकर उन्होंने जब अंदर का हाल बताया तो वो बेहद पीड़ादायक था।

श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों बेटियां और बोनी कपूर टूटे हुए नजर आ रहे हैं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करके बाहर आईं तो उन्होंने बताया कि किस तरह पिता और बेटियां एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। बेटी जाह्नवी की आंखों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे।

तो वहीं पति बोनी कपूर की आंखों में वो जिंदगी का खालीपन नजर आ रहा है। पिता और बेटियों के सामने अर्जुन कपूर एक भाई और बेटे के रूप में सभी का सहारा बने दिख रहे हैं। उनकी बॉडी लेंग्वेज ये कहती दिख रही है कि इस मुश्किल घड़ी में वो उनके साथ हैं।

वहीं श्रीदेवी की ही तरह उनकी बेटियों में भी एक स्ट्रॉन्ग व्यक्तित्व की झलक दिख रही है। दोनों ही बेटियों ने बेहद कम उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी वो खुद को संभाले हुए हैं।

श्रीदेवी की ही तरह उनके व्यक्तित्व में भी दिखा कि अंदर से भले ही आप पूरी तरह टूट क्यों न गए हों लेकिन दुनिया के सामने आप एक मजबूत व्यक्तिव के रूप में ही नजर आएंगे।
