बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी आज भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो। लेकिन उनके फैंस के बीच वह आज भी उनकी यादों में जिंदा हैं और हमेशा रहेंगी। जब से श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी तब से ही लोग अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्में देखकर उनके साथ जुड़ी यादें ताजा कर रहें हैं।हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया लिखा था कि मैं उनकी तमाम फिल्में और तस्वीरें देख रहीं हूं। श्रीदेवी जी की मौत की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल है। ऐसा ही हाल फैंस का है। हाल ही में श्रीदेवी के फैंस ने its_me_jahan इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया है।
A post shared by jahan (@its_me_jahan) on
ये वीडियो कब शेयर हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस ग्लैमर्स वीडियो शूट में श्रीदेवी की खूबसूरती साफ नजर आ रही है।वीडियो में श्रीदेवी ने ब्लैक और वाइट ड्रेस पहनी है। इस इंस्टाग्राम के पेज पर सलमान खान के शो दस का दम में बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी का वीडियो भी शेयर किया गया है। जहां बैकग्राउंड में फेमस चांदनी गाना प्ले हो रहा है।
बता दें 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है।
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे। विसर्जन के लिए बोनी कपूर अपने परिवार के साथ शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम में पूरे रीति-रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट