अजय – काजोल की बेटी न्यासा मंदिर दर्शन के दौरान क्रॉप टॉप पहनने पर हुई ट्रोल , मिली भद्दी फब्तियां

Summary :

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सबसे मशहूर बॉलीवुड स्टारकिड्स में से एक है और आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर भी खूब होती है और एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सबसे मशहूर बॉलीवुड स्टारकिड्स में से एक है और आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। न्यासा ट्रोलर्स के निशाने पर भी खूब होती है और एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है। 
न्यासा कभी अपने स्किन टोन , कभी मेकअप तो कभी कपड़ों को लेकर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है और इस बार भी उनके कपड़ों को लेकर भद्दे कमैंट्स किये जा रहे है। ट्रोलर्स की इन हरकतों पर अजय देवगन और काजोल भी नाराजगी जता चुके है पर कोई फायदा नहीं हुआ। 
हाल ही में न्यासा मुंबई में अपने पिता अजय देवगन के साथ मंदिर के बाहर आती हुई स्पॉट हुई। अजय देवगन इस दौरान माथे पर तिलक लगाए , पिंक टी शर्ट में नजर आये वहीं न्यासा देवगन हाथ में पूजा की थाली लिए नजर आयी। 
न्यासा ने मंदिर दर्शन के दौरान पीले रंग का क्रॉप टॉप और कैजुअल ट्राउजर पहना हुआ था। अब उनकी ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आयी ट्रोलर्स को एक बार फिर न्यासा को ट्रोल करने का मौका मिल गया। 
ट्रोलर्स को न्यासा के कपडे मंदिर पहनकर जाने के लिए उचित नहीं लगे और अजय देवगन की लाड़ली के कपड़ों को लेकर न्यासा पर फब्तियां कसी जाने लगी। ट्रोलर्स ने कमैंट्स में यहां तक लिखा कि न्यासा को कपडे पहनने की तमीज नहीं है। 

देखिये न्यासा के लुक पर ट्रोलर्स की कमेंट : 

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.

बता दें कुछ दिन पहले न्यासा अपनी फैमिली के साथ अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में पहुंची और इस दौरान उन्होंने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।  न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद उन्हें इस पार्टी में उनके मेकअप के लिए ट्रोल किया गया था। 

Ujjwal Jain