तापसी पन्नू को प्रतिभाशाली होने के साथ ही अपने को-स्टार्स के साथ अच्छे रिश्ते और बॉनि्डंग के लिए भी जाना जाता है। नेहा धूपिया के चैट शो के दौरान तापसी पन्नू ने कई खुलासे किए और उन्होंने जिस तरह के खुलासे किये है उससे उनके को-स्टार्स के फैंस जरूर टेंशन में आ सकते है।

अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर तापसी ने इसी शो में पहले अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर पर तंज भी कसा था और कहा था कि उन्हें अपने पिता की वजह से दूसरी फिल्म मिली ना की उनके खुद के टैलेंट की वजह से और अब उन्होंने को-स्टार्स के लिए मजेदार राय रखी है।

शो में जब तापसी से पूछा गया कि उनके सबसे खराब को-स्टार कौन हैं। तापसी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उनके साथ फिल्म ‘मनमर्जिया’ में काम कर चुके विक्की कौशल और ‘जुड़वां ’ फिल्म की को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस सबसे खराब को-स्टार हैं।

तापसी पन्नू ने विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस को खराब को-स्टार बताने का जो कारण गिनाया, वह और भी मजेदार है। तापसी ने कहा कि जैकलीन काफी खूबसूरत हैं। उनकी बॉडी काफी हॉट है। इसलिए जैकलीन के बराबर खूबसूरत दिखने की कोशिश में काफी मेहनत होती है।

वहीं विक्की कौशल के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा , ‘ वो हर सीन को फिल्माते समय इतने शानदार होते हैं कि उनसे मुकाबला मुश्किल हो जाता है।’ बता दें विक्की कौशल के साथ फिल्म मनमर्जियां में तापसी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रतापसी पन्नू हाल ही में फिल्म सांड की आंख में नजर आयी थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लीड रोल में थी। ये फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।



Download Android App
Download iOS App



