लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेबाक रखने के लिए भी काफी मशहूर है। हर मुद्दे पर तापसी निडर राय रखती है, भले ही वो किसी को पसंद आये या ना आये। अब तापसी ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर पर तंज कसा है।

हाल ही में तापसी पन्नू नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फ़िल्टर नेहा’ में पहुंची थी और शो के दौरान तापसी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। नेपोटिज्म पर बात करते हुए तापसी ने कहा कि इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स ऐसे है जो अपने माता- पिता के बलबूते टिके हुए है।

नेहा ने तापसी पन्नू से पूछा कि क्या वो किसी स्टारकिड का नाम लेना चाहेंगी तो एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का नाम लिया। तापसी ने ये भी कहा कि अगर वो अनिल कपूर के बेटे नहीं होते तो उन्हें दूसरी फिल्म नहीं मिल सकती थी।

तापसी पन्नू ने हर्षवर्धन पर तंज कसते हुए कहा ,’मैंने हर्षवर्धन का जितना काम देखा है, उस लिहाज से उन्हें दूसरी फिल्म मिलने का कोई चांस नहीं था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।’

बता दें हर्षवर्धन ने साल 2016 में फिल्म ‘मिर्जया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी थी । इसके बाद हर्षवर्धन साल 2018 में फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में नजर आए लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गयी थी।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो तापसी पन्नू हाल ही में फिल्मं सांड की आँख में नजर आयी थी। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में साथ भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में थी।



Download Android App
Download iOS App



