बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में चर्चा का विषय बने हुए हैं,लेकिन एक्टर कोई अपनी फिल्म की वजह से सुर्खियों में नहीं बल्कि माजरा किसान आंदोलन से जुड़ा है। दरअसल बीती रोज अभिनेता मुंबई के फिल्म सिटी इलाके से अपनी कार से घर जा रहे थे कि इस दौरान एक व्यक्ति अजय की गाड़ी के आगे आया और अभिनेता की गाड़ी रोककर किसानों के समर्थन में ना बोलने पर उनके साथ गलत तरीके का व्यवहार करने लगा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अजय देवगन ट्रेड करने लगे
वहीं खबर है कि उस शख्स को अब गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने अजय देवगन के साथ इस तरह की बतमीजी की है। खैर,इस तरह की घटना हो जाने के बाद अब ट्विटर पर हैशटैग#अजय_देवगन_कायर_है टॉप ट्रेंड्स में से है।
जिस सिख युवक ने अजय देवगन की गाड़ी बीचो-बीच सड़क पर रोका दरअसल वो अभिनेता से बहुत नाराज था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो अजय को पंजाब के खिलाफ बता रहा है। वहीं सिख युवक की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही कुछ लोग काफी ज्यादा गुस्से में है और वो अजय देवगन के खिलाफ शर्म करो लिखते हुए अपनी नाराजगी जाहिर करने में लगे हुए है।
एक्टर ने फरवरी में किया था ट्वीट
गौरतलब है पिछले कुछ महीनों से किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पूरे मामले पर न केवल देशवासियों ने बल्कि इंटरनेशनल सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान अजय देवगन ने भी फरवरी में इस मामले पर झूठा प्रोपागैंडा लिखते हुए एक ट्वीट किया था। अजय ने ट्वीट करके लिखा भारत या भारत की पॉलिसी के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे प्रोपागैंडा में न फंसे। इस वक्त हमें एकजुट होकर आंतरिक कलह से लड़ना ज्यादा महत्वपूर्ण है। अजय ने ये ट्वीट पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद किया था।
Don’t fall for any false propaganda against India or Indian policies. Its important to stand united at this hour w/o any infighting 🙏🏼#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 3, 2021
एक्टर को नकली सरदार बताते हुए ट्विटर पर यूज़र्स ने निकाली जमकर भड़ास…
Finally we are trending at No. 8 #अजय_देवगन_कायर_है pic.twitter.com/DuM9BhlifB
— 𝐓𝔞𝔪𝔞𝔫𝔭𝔯𝔢𝔢𝔱 𝔎𝔞𝔲𝔯 🌸💫 (@Taman_Rupal) March 2, 2021
#अजय_देवगन_कायर_है
Shame on 🐕 devgun pic.twitter.com/Z0TpIABbdC— HARMANDER SINGH (@HARMAND88315596) March 2, 2021
If you can’t stand together atleast don’t be against @ajaydevgn#अजय_देवगन_कायर_है#FarmersProtests pic.twitter.com/1ocFbn0t1F
— kaur🌾🚜⚖ (@Majha06) March 2, 2021
Democracy #अजय_देवगन_कायर_है@ajaydevgn https://t.co/RfOAR8cP3E
— ਰਨਵੀਰ ਕੋਰ (@Ranbir78614022) March 2, 2021