नए साल का आगाज़ हो चूका है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अपने सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं देने में बिजी है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी साल के पहले दिन की शुरुआत कुछ खास अंदाज में की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय अपने फैंस को दिखाया है।
इस वीडियो में वे गायत्री मंत्र का उच्चारण भी कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ”अगर आपने मिस कर दिया हो तो ये है साल 2021 का पहला सूर्योदय। सभी की सफलता और खुशियों की प्रार्थना कर रहा हूं। सभी को एक शानदार नए साल की शुभकामनाएं। हैपी न्यू ईयर।”
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। अक्षय के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें, अक्षय कुमार की इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। लगभग 4 घंटे में अब तक इस वीडियो को 14 लाख से भी ज़्यादा लोग देख चुके है। ये वीडियो इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।