बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल की लिस्ट में अपना नाम शामिल करने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिन अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया। उनके इस खास दिन को और भी खुशहाल बनाने के लिए अब उनकी बेटी राहा कपूर भी आ चुकी हैं। जिसके संग उनकी खुशियां और भी दोगुनी हो गई।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने खास पलों से अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर लवबर्ड्स मुंबई में अपने कंस्ट्रक्टेड घर को देखने पहुंचे। जहा से दोनों को स्पॉट भी किया गया। लवबर्डस का अपने इस घर को बनते हुए देखना एक सपने से कम नहीं हैं तभी तो अपने इस खास पल पर भी वह इस घर को बनता हुआ देखने पहुंच लिए।
आलिया ने किया रणबीर को किस
साइट से बाहर आने के दौरान उन्होंने पैपराजी का मुस्कुराकर तहे दिल से शुक्रियादा करते हुए देखा गया। कार के अंदर बैठने के बाद शटरबग्स ने उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई देना शुरू कर दिया। जब रणबीर पैप से हाथ मिला रहे थे तो आलिया शरमा गई और पति के गाल पर एक किस कर लिया। बस फिर क्या था वहा खड़े सभी ने उनके इस लव मोमेंट को कैच कर लिया।
खैर, यह पल देखने में काफी मनमोहक था, क्योंकि पपराज़ी उन्हें एक और स्पष्ट पल देने के लिए कह रहे थे। इससे पहले आज आलिया ने अपनी शादी के जश्न की कई अनदेखी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, या अनजान, रणबीर और आलिया ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में मुंबई के बांद्रा में पूर्व के घर में शादी कर ली। उन्होंने 6 नवंबर, 2022 को एक बच्ची का स्वागत किया। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा।
पेशेवर मोर्चे पर, रणबीर कपूर अगली बार पशु में दिखाई देंगे, जिसे संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं आलिया भट्ट करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें!
आलिया ने रणबीर को इस तरह विश की पहली वेडिंग एनिवर्सरी
आलिया ने अपने पति रणबीर को सोशल मीडिया पर शादी की सालगिरह की बधाई दी है। जिसमे उनकी क्यूट वाइफ आलिया ने रणबीर के साथ अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की है। जो शायद ही आजतक किसी ने देखि होंगी। पहली तस्वीर कपल की हल्दी सेरेमनी की है। दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और रणबीर ने प्यार से आलिया को हग किया हुआ है। दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। वहीं आखिरी फोटो में कपल रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे में खोया नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है,” हैप्पी डे.”