साउथ एक्टर नागा
चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। ऑन और ऑफ
स्क्रीन फैंस दोनों को हमेशा साथ देखना चाहते थे मगर दोनों की अलग होने से फैंस
बहुत बड़ा झटका लगा था। वहीं सामंथा से अलग होने के बाद से नागा चैतन्य अपनी लाइफ
में आगे बढ़ चुके हैं। पिछले काफी वक्त से नागा चैतन्य का नाम एक्ट्रेस शोभिता
धुलिपाला के साथ जुड़ा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि नागा
चैतन्य और शोभिता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों की डेटिंग की खबरों पर
दोनों की तरफ से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया। वहीं अब नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
की साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि
दोनों विदेश में साथ वेकेशन मना रहे है।
साउथ अभिनेता नागा
चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की एक फोटो इंटरनेट पर काफी देखी जा रही है।
इस फोटो में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स कैमरे
में देखकर स्माइल करते हुए पोज दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ देखकर कुछ फैंस
काफी हैरान है तो वहीं नागा और सामंथा के फैंस दुखी हो गए है।
सोशल मीडिया पर फोटो
के सामने आने के बाद कुछ फैंस का कहना है कि यह फोटो एडिट की गई है। दरअसल, एक
सोशल मीडिया यूजर ने नागा चैतन्य और शोभिता की फोटो को शेयर किया है साथ ही दोनों
के पीछे दिख रहे बैकग्राउंड की कुछ चीजों को हाईलाइट किया है जिससे लग रहा है कि
दो फोटो अलग अलग लोकेशन की है और दोनों को एडिट करके साथ किया है।
Reverse strategy by Sam fans 👌 https://t.co/YinY3XOTmT
— MBFanForever ✍️🔫 (@Me_Krrishh) November 24, 2022
No strategy we wont play victim cards here is the truth some fan has removed his Pic from both of them pic.twitter.com/KKzu9koc6M
— SamAnu🦋-YashodaBlockbuster🥳♥️ (@samzcraziestfan) November 24, 2022
Edited Pic Ki Enduku Ra Inta Over Action
Edited Pic Ki Original Pic ki teda teliyani Vallu Kuda Troll Chestunaru 🤣🤣🤣🤣🤣
Mundu Original ki Edited Ki Teda Telusukuni Troll Cheyandi @chay_akkineni nii #NagaChaitanya #NC22 pic.twitter.com/5jBETG95mD
— JESTADI PRAVEEN (@jestadi_praveen) November 25, 2022
बता दें कि नागा
चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में
शादी की थी। वहीं शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
दोनों की अलग होने से दोनों के परिवार और फैंस को सबसे ज्यादा शॉक लगा था। हालांकि
तलाक के बाद अब तक सामंथा की लव लाइफ को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।