भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक अमित भड़ाना के यूट्यूब पर मिलियनों में फॉलोवर है और ये संख्या दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। अमित भड़ाना के यूट्यूब चैनल पर करीब 13.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है और 800 मिलियन से ज्यादा के इंडोर्समेंट उनके पास है। लोकप्रियता के शिखर पर आने के बाद अमित भड़ाना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हरयाणवी अंदाज पर फोकस करके वीडियो तैयार करने वाले अमित भड़ाना ने हाल ही में एक गाना भी प्रोडूस किया जिसका टाइटल हैं ”PRICHAY”, इस गाने ने रिलीज़ होने के बाद से ही जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। पहले 3 घंटों में ही इस गाने पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए थे।
यूट्यूब पर अमित भड़ाना के गाने को करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और करीब 1 लाख कमेंट भी इस गाने पर आ चुके है जो अमित भड़ाना की बेहद तारीफ कर रहे है। माना जाए तो इस गाने ने सिर्फ 6 दिन में ही म्यूजिक इंडस्ट्री मैंने नए रिकॉर्ड बना दिए है।
अमित भड़ाना के इस गाने में उनकी जिंदगी इस गाने के लिरिक्स उन्होंने सिंगर IKKA के साथ मिलकर लिखे है और साथ ही इस गाने में उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। अमित भड़ाना के अंदाज को फैंस बेहद पसंद करते है और उनका कंटेंट भी फॅमिली कंटेंट है जो एक परिवार साथ मिलकर देख सकता है।
अपने गाने की लोकप्रियता की वजह से अमित भड़ाना को इस साल के दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार में यबट्यूब क्रिएटर ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजा गया है। अमित इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद बेहद खुश है और उनका कहना है की लोगों के प्यार और सम्मान से उन्होंने ये सब हासिल किया है।
7 सितंबर 1994 को दिल्ली के जोहारीपुर गांव में जन्मे अमित भड़ाना बचपन से ही बेहद टैलेंटेड थे और लागतों को एंटरटेन करने में उन्हें काफी मजा आता था। साथ ही पढाई में भी अमित काफी होनहार रहे है। पांच साल की उम्र में अमित भड़ाना ने अपने पिता को खो दिया पर अपनी मेहनत के दम पर हमेशा आगे बढ़ते रहे।
अमित की परवरिश उनकी दादी और चाचा के हाथों हुई है और घर में बड़े उनपर काफी जिम्मेदारियां थी लेकिन हर संघर्ष को पार करते हुए अमित बढ़ाना निरंतर आगे बढ़ते रहे। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अमित भड़ाना ने लॉ कॉलेज में दाखिला लिया और यही से शुरू हुई उनके करियर की शुरुआत।
सबसे पहले अमित भड़ाना ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उनके दोस्तों के सहयोग और उत्साह बढ़ाने पर अमित भड़ाना ने फेसबुक पर वीडियो बनाने का सिलसिला जारी रखा। धीरे धीरे अमित भड़ाना ने अपने कंटेंट में लगातार सुधार किये और लोगों की पसंद को नजर बेहतरीन काम किया।
आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया उनका नाम जानती है और उनके कंटेंट को पसंद करती है। अमित की सबसे बड़ी खासियत है की इतनी सफलता हासिल होने के बाद भी वो बेहद सिंपल किस्म के इंसान लगते है और ये बात उनके फैंस को बेहद पसंद आती है।
देखिये अमित भड़ाना का सांग ‘परिचय’ :


Download Android App
Download iOS App











