बॉलीवुड स्टार्स अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अपने अफेयर की खबरों को लेकर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बने रहते है। आये दिन दोनों को एक साथ कई इवेंट्स नाईट और ओकशंस पर साथ ही स्पॉट किया जाता हैं। उनके अफेयर की अफवाहों के बीच इन लवबर्ड्स को करण जौहर की पार्टी से एक साथ जाते हुए स्पॉट किया गया।
दरअसल करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने कई सितारों ने अपनी शिरकत की। इस दौरान जहां अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ पार्टी के बाद बाहर आते देखा गया बल्कि दोनों एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग ड्रेस में भी नजर आए। करण जौहर की पार्टी में दोनों ब्लैक ड्रेस में पहुंचे थे। जिस बीच दोनों के दिलो के साथ-साथ कपडे भी मिलते हुए नज़र आये।
करण जौहर की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रोहित धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और आरती शेट्टी जैसे कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी वहां मौजूद रहे जिन्हें बाद में मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि बाद में वे दोनों अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर अपने घरों के लिए रवाना हुए। लेकिन इस बीच कपड़ो की ट्विनिंग करते हुए इस कपल को देख लिया गया।
रुमर कपल ने पहनी ट्विनिंग ड्रेस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कारन जोहर के घर से निकलते हुए एक्ट्रेस अनन्या कार की सीट पर बैठी मुस्कुरा रहीं था। तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। जहां अनन्या ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं आदित्य ने भी ब्लैक रंग की ही टी-शर्ट पहनी हुई है। बता दें कि करण जौहर की डिनर पार्टी में आलिया और रणबीर भी शामिल हुए थे। इन दोनों ने भी ट्विनिंग की हुई थी। जहां रणबीर ने सफेद शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी, वहीं आलिया भी व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं।
अफेयर की अफवाहों को मिली आग
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को कई बार एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। हालांकि कपल ने कभी खुले तौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की लेकिन अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें देखने के लिए मिलती है जिसके बाद इनकी केमिस्ट्री से काफी कुछ सामने आता रहता हैं। करण जौहर की पार्टी में एक साथ नजर आने के बाद इन अफवाहों को तो अब एक बार फिर हवा मिल गई है।