बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल थोड़े समय पहले एक बेटी के पैरंट्स भी बन गए हैं। अंगद-नेहा के रिलेशनशिप को कानों-कान खबर नहीं थी क्योंकि इससे पहले अंगद का नोरा फतेही के साथ रिलेशन था।
नोरा फतेही अंगत को लेकर काफी ज्यादा सीरियस भी थी। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाया और नोरा फेतही ने अंगद बेदी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अब काफी लंबे समय के बाद अंगद बेदी ने नोरा के साथ हुए अपने ब्रेकअप को लेकर पहली बार खुलकर बात की है।
अंगद बेदी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नोरा के साथ अपने रिश्ते और नोकझोंक पर खुलकर बातचीत करते हुए बताया कि मेरा मानना है कि हर चीज में एक सम्मान होता है।
कुछ रिश्ते होते हैं जो काम करते हैं कुछ नहीं करते। आप कोशिश करते हैं कि आपका रिश्ता बना रहे। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो लाइफ का यह एक बेहतर एक्सपीरियंस होता है और अगर ऐसा कुछ नहीं होता तो यह दुखद होता है।
मुझे ऐसा लगता है कि जहां तक मेरे ओर नोरा से रिश्ते की बात है तो वह काफी प्यारी लड़की है जो काफी शानदार काम कर रही है। वो इस समय स्टार बनने की तरफ है और ऑडियंस भी उन्हें पसंद करती है। मुझे लगता है कि यहीं सबसे ज्यादा जरूरी भी है। मैं उन्हें लव और लक विश् करता हूं।
आगे अगंद कहते हैं मुझे लगता है कि नोरा जिस तरह के जीवन साथी को डिजर्व करती हैं वो जल्दी ही उनकी जिंदगी में आएगा। मेरा मानना है कि सबकुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है। यूनिवर्स मुझमें कुछ बदलाव लाना चाहता था जो हुए। ठीक इसी तरह से नोरा में भी काफी चेंजिस आए जिसने उन्हें स्टारडम दिया।
यह समय उनके स्टारडम का है जिसके बाद परिवार का समय आएगा। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आप इसे चुनौती नहीं दे सकते आप इसे सिर्फ स्वीकार कर सकते हैं। हमारे रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
आर्टिस्ट होने के नाते से हमें एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। चुप रहने में भी सम्मान होता है। हर एक इंसान कभी न कभी मुश्किल दौर से गुजरता है यही आपको बेहतर इंसान बनाने में आपकी सहायता करता है जो काफी जरूरी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी अभिनेत्री सोनम कपूर स्टारर फिल्म द जोया फैक्टर में दिखाई देंगे। वहीं बात अगर नोरा फतेही की करें तो वह बॉलीवुड की फिल्मों से अपने डांस से ऑडियंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं।