टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी ने बीते दिनों ही अपने बेटे को जन्म दिया है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी कुछ दिन पहले ही एक नन्हें से राजकुमार के पेरेंट्स बने हैं। अनीता के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने को बेताब हो रखे हैं।
ऐसे में अनीता ने हाल ही में अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद क्यूट तरूवीर अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। हालांकि इस फोटो में उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपा दिया है।
अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर…
अनीता ने अपने बेटे और पति वाली इस तस्वीर को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा है,और इस तरह हम तीन हो गए। हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें अनीता हसनंदानी ने बीती 9 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं फैंस अनीता और रोहित के बेटे के चेहरे का फेस देखने के लिए कह रहे हैं।
वहीं अनीता से पहले रोहित भी अपने बेटे की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर चुके थे। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का सिर्फ हाथ दिखाया था। जिसके बाद से रोहित ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया और सभी बेबी के चेहरा देखने के लिए बेताब थे। वहीं अब अनीता ने भी जो अपने बेबी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसमें बच्चे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
वहीं अनीता के मां बनने के बाद से फैंस से लेकर टीवी जगत के सितारे उन्हें विश कर रहे हैं। इस दौरान अनीता की बेस्ट फें्रड और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर तुंरत अस्पताल पहुंची। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर मौसी बनने की खुशी जाहिर की।
39 साल की उम्र में मां बनी अनीता हसनंदानी बीते साल अक्टूबर महीने में अपने बेबी होने की गुड न्यूज को शेयर किया था कि वो मां बनने वाली हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो और रोहित अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।