भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के विषयों को लेकर काफी चार्चा में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म राजनीतिक थ्रिलर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब खबर आ रही हैं कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अब ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस जानकारी के शेयर कर निर्देशक ने सोशल मीडिया पर लिखा, कश्मीर नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है।