बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते है और अक्सर इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते है। बीते दिनों भी नागरिकता कानून के विरोध में अनुराग कश्यप ने मुखर होकर सरकार पर निशाना साधा था।
.jpg)
आज हम आपको अनुराग कश्यप की बेटी के बारे में बताने जा रहे है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। अनुराग कश्यप की बेटी का नाम आलिया कश्यप है और वो लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती है लेकिन स्टारकिड होने की बजह से चर्चा में जरूर रहती है।
इंडस्ट्री के बाकी स्टारकिड्स की तरफ आलिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आये दिन आलिया अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। आलिया की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और उनके इंस्टग्राम अकाउंट पर 14 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर है।

आलिया कश्यप, अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी है। आरती बजाज पेशे से एडिटर है और अनुराग की ज्यादातर फिल्मों की एडिटिंग वही करती है। साल 2003 में अनुराग और आरती बजाज ने शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा साल चल नहीं पायी और साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया।

भले ही आलिया के माता पिता अलग हो गए है पर दोनों के बीच प्रोफेशनली रिश्ता काफी अच्छा है। बीते 9 जनवरी को आलिया ने अपना 19 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिलहाल आलिया कैलिफोर्निया के चैपमैन यूनिवर्सिटी से पढाई कर रही है और जान्हवी की बहन ख़ुशी कपूर उनकी बेहद अच्छी दोस्त है।

साल 2017 में आलिया कश्यप एजुकेशन ऑफ गर्ल्स पर ड्रॉक्यूमेंट्री बनाकर खूब सुर्ख़ियों में आयी थी। आलिया कश्यप अभिनय की बजाय निर्देशन में ज्यादा दिलचस्पी रखती है। आलिया अपने पिता के बेहद करीब है और अक्सर बाप – बेटी एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते है।



Download Android App
Download iOS App




