बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते कईं दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार वापसी को लेकर तो कभी अपनी मालदीव वेकेशन की फोटोज़ को लेकर। अनुष्का ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। आए दिन अनुष्का अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहतीं है। तो एक बार फिर अनुष्का का दिलकश अंदाज देखने को मिला है। बता दें, अनुष्का ने अपनी वेकेशन की एक और झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो लोगों के दिल जीतती नज़र आ रहीं हैं।
आपको बता दें, अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का साइकिलिंग का मज़ा लेती हुई नज़र आ रहीं है। कभी ऑरेंज मोनोकिनी तो कभी पिंक तो कभी व्हाइट, अनुष्का की शोख अदाएं इस वीडियो को और भी ज्यादा हसीन बना रही हैं।
लेकिन इस वीडियो सबसे खास बात है कि अनुष्का की साइकिल राइड पर उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ नज़र आ रहीं है। अनुष्का ने अपनी साइकिल के पीछे बेबी सीट कैरी की है जिसमें उनकी नन्हीं बेटी वामिका भी साइकिलिंग का मज़ा ले रहीं है।
बता दें, अनुष्का-विराट और वामिका अपनी वेकेशन से वापस आ चुके हैं। और अनुष्का ने ये एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। इस प्यारी वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होने लिखा, “मेरे दो सबसे अजीज के साथ सबसे अच्छी यादें, मुझे वहीं वापस ले चलो।” इस खूबसूरत सी वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज़ भी अनुष्का की वीडियो पर प्यार बरसा रहें हैं।
अनुष्का और उनकी बेटी वामिका का ये साइकिलिंग वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अनुष्का एक परफेक्ट, स्टाइलिश और चिल्ल मॉम के गोल्स सेट करती नज़र आ रहीं हैं। मां-बेटी का ये डुओ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट’। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘वो बेबी बैक सीट, क्या मजेदार है।’ तो किसी यूज़र ने लिखा, ‘क्वीन’। इनके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहें हैं।
वेल, आपको कैसी लगी मां अनुष्का और बेटी वामिका की ये ट्यूनिंग, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरुर बताएं