बॉलीवुड के ये 10 सितारे रह चुके हैं क्लासमेट, अनुष्का ने धोनी की पत्नी के साथ की है पढ़ाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बॉलीवुड के ये 10 सितारे रह चुके हैं क्लासमेट, अनुष्का ने धोनी की पत्नी के साथ की है पढ़ाई

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनकी दोस्ती सिर्फ फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी शानदार दिखाई देती है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनकी दोस्ती बचपन से ही है।

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनकी दोस्ती सिर्फ फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी शानदार दिखाई देती है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनकी दोस्ती बचपन से ही है। बता दें कि ऐसे कई सितारे भी हैं जिन्होंने बचपन में एक साथ स्कूल में पढ़ाई की हुई है। बॉलीवुड और देश के फेमस सेलेब्स जिन्होंने एक ही स्कूल में अपने सहयोगी कलाकार के साथ पढ़ाई की है। चलिए आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं। 
अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी 

1588511728 anushka sakshi
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महिंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई एक साथ की है। एक-दूसरे की क्लासमेट अनुष्का और साक्षी थे। St. Mary’s School, Margherita नाम के स्कूल से साक्षी और अनुष्का ने पढ़ाई की हुई है। 
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ 

1588511820 tiger shardha
बॉलीवुड के पॉपुलर सितारे श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दर्शकों को बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि बचपन से ही यह दोनों कलाकार दोस्त हैं। मुंबई के एक स्कूल में श्रद्धा और टाइगर ने साथ में पढ़ाई की है। 
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना 

1588511896 karan twinkle
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर बचपन से ही दोस्त हैं। एक ही स्कूल से दोनों कलाकारों ने पढ़ाई की हुई है। ट्विंकल खन्ना ने अपनी आटोबायोग्राफी में बताया है जी बोर्डिंग स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की है उसमें करण जौहर भी पढ़ते थे। 
सलमान खान और आमिर खान 

1588511999 salman aamir
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स सलमान खान और आमिर खान भी बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं दूसरी क्लास में तो आमिर और सलमान एक ही क्लास में थे। फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान और आमिर खान ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आयी थी। 
कृष्णा श्रॉफ और अथिया शेट्टी 
1588512225 athiya krishna
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी बचपन में जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ एक साथ स्कूल में पढ़ाई की है। एक ही स्कूल में कृष्णा और अथिया पढ़ते थे लेकिन वह दो साल जूनियर थे।
वरुण धवन और अर्जुन कपूर 

1588512374 aru
बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी बचपन से दोस्त हैं। एक ही स्कूल में दोनों सितारों ने पढ़ाई की हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।