इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ यूनाइटेड किंगडम में हैं। अनुष्का यूके में जमकर मस्ती कर रही हैं, तभी तो एक्ट्रेस आये दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का की नई तस्वीर वायरल हो रही हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ग्रीनरी के बीच कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस बिलकुल कैजुअल लुक में कैमरा के सामने मुस्कुरा के अपनी फोटो क्लिक करा रही हैं। अनुष्का ने क्रॉप टॉप, जींस और स्नीकर्स पहन रखे हैं।
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज के साथ कुछ लिखा नहीं है बस तीन बटरफ्लाई बनी हैं खास बात एक्ट्रेस के पोस्ट शेयर करते ही सिलेब्स और फैंस उस पर लव रिऐक्ट करने लगे। ऐक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कॉमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।
अनुष्का शर्मा लंदन में खूब एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर नई-नयु तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उनके साथ अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी दिखाई दिए थे।
बता दें, पिछले दिनों अनुष्का और विराट की बेटी वामिका 6 महीने की हुई। इस खास मौके पर अनुष्का और विराट पार्क में पिकनिक इंजॉय करते नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखी थीं।