बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अब जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जी हां टीम इंडिया के कप्तान और अनुष्का के घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने कुछ वक्त पहले ही अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। वहीं प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही अनुष्का शर्मा की कई बेबी बंप फ्लांट करते हुए फोटोज भी वायरल हुई है।
अब तक अनुष्का शर्मा की सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। ऐसे में अनुष्का का एक और ताजा-ताजा वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल बीते गुरुवार को अनुष्का शर्मा को मुंबई में उनके पिता के साथ देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री ने लॉन्ग वाइट डे्रस पहनी हुई थी साथ ही उन्होंने इसके ऊपर डेनिम जैकेट भी पहनी हुई थी और फेस पर मास्क लगाया हुआ था। ऐसे में अनुष्का के गाड़ी से उतरने के बाद उनके पापा भी गाड़ी से उतरकर उनके पीछे जाते हुए दिखाई दिए। अब अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
बता दें,अनुष्का की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं फैंस उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अभिनेत्री पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वैसे अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी टाइम में भी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं।
दरअसल अनुष्का अपना और अपने होने वाले बेबी का ख्याल रखते हुए जितना संभव हो सके उतना फिट रहने की कोशिश कर रही हैं।
बीते दिनों अदाकारा की प्रेग्नेंसी में शीर्षासन करते हुए तस्वीर सामने आई थी। इस एक्सरसाइज को करने में उनकी मदद विराट कोहली करते दिखे थे। उन्होंने अभिनेत्री के पैरों को पकड़ा हुआ था ताकि उनका बैलेंस न बिगड़ जाए।