हाल ही में, सारा अली खान ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं जब ये खबर आयी की वह अपनी माँ अमृता सिंह के घर छोड़कर अलग रहने वाली है। बहुत से लोगों को काफी हैरानी भी हुई क्योंकि सारा अपनी माँ के बेहद करीब है और उनका इस तरह घर छोड़ना हर किसी की समझ से बाहर था पर अब सारा ने इस मामले का खुलासा किया है।
बीती रात अभिनेत्री सारा अली खान ने न्याका फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में एक शानदार उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने वायरल तस्वीर के बारे में खुलकर अपनी बात सामने राखी और बताया की ये बातें महज एक अफवाह है इससे ज्यादा कुछ नहीं।
सारा अली खान ने कहा, ”यह एक झूठी अफवाह है।” मैं अपनी मां के साथ रहती हूँ और में इसमें बहुत खुश हूँ। इंशाल्लाह, मुझे लगता है की अभी कई और साल मुझे उनका दिमाग खाना है। ”
सारा से जब वायरल तस्वीर के बारे में पुछा गया की वो सामान पैकिंग आखिर किस लिए थी तो सारा ने चुटकी लेते हुए कहा,” मैं हर जगह अपना सामान ले जाती हूं। ” सिर्फ एक तस्वीर से ये साबित नहीं होता की में अपनी माँ ला घर छोड़कर अलग रहने वाली हूँ।
इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/Bt2bqLVnNDr/
खैर सारा के इस बयान से शक ज्यादा दूर तो नहीं होता क्योंकि वायरल तस्वीर व में दिखाया गया था कि सारा अपने घर से बाहर निकल रही है और वेलेंटाइन डे पर शेयर की गयी इस तस्वीर पर खुद सारा ने ये कैप्शन दिया था , ”नई शुरुआत”।
लेकिन सारा अली खान ने कहा कि उनकी अपनी मां के घर छोड़ने की कोई योजना नहीं है। सामान पैकिंग की तस्वीर सबका ध्यान खींचने के लिए एक नौटंकी के अलावा कुछ नहीं थी। और यह भी बताया जा रहा है कि यह उसके नए विज्ञापन अभियान का एक हिस्सा है।
वर्क फ्र्रंट की बात करें , सारा अली खान अपनी दो बैक टू बैक फिल्मों केदारनाथ और सिम्बा की सफलता का आनंद ले रही हैं। और ऐसी खबरें हैं कि वह इम्तियाज अली की आगामी फिल्म लव आज कल 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App









