अर्जुन बिजलानी ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 11' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का इनाम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का इनाम

पिछले 10 हफ्तों से चले आ रहे टीवी के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ का ग्रैंड फिनाले रव‍िवार को ऑन-एयर हुआ और इसी के साथ शो को अपना विनर भी मिल गया है।

पिछले 10 हफ्तों से चले आ रहे टीवी के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो ‘खतरों के ख‍िलाड़ी 11’ का ग्रैंड फिनाले रव‍िवार को ऑन-एयर हुआ और इसी के साथ शो को अपना विनर भी मिल गया है। इस सीजन की ट्रॉफी के हकदार अर्जुन बिजलानी रहे। जिन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी दिव्यांका को पीछे छोड़  ट्रॉफी को अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ अर्जुन को 20 लाख रुपये और एक शानदार कार भी ईनाम में मिली है। 
1632724859 1
 
दिव्यांका के हाथ से फिसल गई ट्रॉफी 
शो के ग्रैंड फिनाले में अर्जुन को दिव्यांका त्रिपाठी से काफी तगड़ी टक्कर मिली है। शो में दिव्यांका फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि विशाल आद‍ित्य सिंह सेकेंड रनर-अप रहे, लेकिन उन्होंने फ‍िनाले स्टंट में गेम को आधे में ही छोड़ दिया था। जिसके बाद अर्जुन और दिव्यांका इस स्टंट को कम्पलीट किया। बता दें अर्जुन अभिनेत्री दिव्यांका से महज 20 सेकेंड आगे थे।  इसी के साथ अर्जुन ने गेम और ट्रॉफी दोनों को अपने नाम कर लिया। 
1632724867 2
 
अर्जुन ने शेयर किया वीडियो…
शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अर्जुन बिजलानी ने जीत का ऐलान करते हुए एक वीड‍ियो अपने इंस्टाग्राम आकउंट से शेयर किया है। इस वीड‍ियो में देखा जा सकता है शो के होस्ट रोह‍ित शेट्टी शो के दो सबसे जबरदस्त कंपटीटर्स अर्जुन और दिव्यांका का हाथ पकड़े हुए अर्जुन को शो का विनर घोष‍ित करते हैं। वहीं शो जीतने के बाद अर्जुन काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे होते है।

वीडियो के कैप्शन में अर्जुन लिखते हैं, जीत-हार तो चलती रहती है, लेक‍िन शो में हमारा सफर सबसे ज्यादा मायने रखता है। मुझे लगता है हम सभी ने खतरों के ख‍िलाड़ी 11 में मजे किए और सच कहूं तो विशाल आद‍ित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी भी विनर्स हैं। इसी के साथ अर्जुन ने शो की स्टंट टीम को सभी का ख्याल रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने  रोह‍ित शेट्टी को भी एक शानदार मेंटर होने और हर स्टंट के लिए प्रोत्साह‍ित करने के लिए धन्यवाद किया।
1632724887 3
गौरतलब है, अर्जुन और दिव्यांका के अलावा टॉप-5 की लिस्ट में श्वेता तिवारी, वरुण सूद और विशाल आद‍ित्य सिंह शामिल थे। वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स ने स्टंट्स करने में अपनी पूरी जान झोंक दी लेक‍िन अर्जुन इन सभी में सबसे अध‍िक जांबाज निकले, उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।