बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते महीने ही अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी थी कि किरण खेर ब्लड कैंसर का शिकार हो गई हैं। इन दिनों किरण खेर अपनी इस बीमारी का इलाज करवा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि किरण खेर का निधन हो गया है। ये खबर सामने आने के बाद लोग किरण खेर को श्रद्धांजलि देने में जुट गए।
इस अफवाह के बारे में जानकारी मिलते ही अनुपम खेर ने अपनी चुप्पी तोड़ ली है। अनुपम खेर ने किरण खेर की मौत की इस खबर को कोरा झूठ बताया है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि किरण खेर की सेहत पूरी तरह से ठीक है। अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, किरण खेर को लेकर तरह तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। ये सभी खबरें झूठी हैं। किरण खेर पूरी तरह से ठीक है।
आगे अनुपम खेर ने जानकारी देते हुए लिखा, किरण खेर ने शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाई है। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर गुजारिश करना चाहता हूं कि गलत और नकारात्मक खबरें सोशल मीडिया पर न फैलाएं। शुक्रिया…। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर की ये पोस्ट वायरल हो रही है।
अनुपम खेर के बयान के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘किरण ठीक हैं, सुनकर अच्छा लगा। हम उन्हें संसद में अच्छी तरह से वापस देखने के लिए उत्सुक हैं’। कांग्रेस नेता ने अनुपम खेर और किरण खेर को टैग करते हुए ये बातें लिखीं हैं। शशि थरूर के अलावा दोनों के फैंस लगातार उनके जल्द सेहतमंद होने की बात कर रहे हैं।