बॉलीवुड के लवबर्ड्स कहे जाने वाले आथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर निकले रहते हैं। ऐसी में एक बार फिर कपल अपनी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन पहुंच गया हैं। लेकिन इसी बिच अब ये कपल एक मुसीबत में फसता हुआ भी दिख रहा हैं। जहा कहबर आ रही थी की एक्ट्रेस और उनके पति केएल राहुल को लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में देखा गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे में अब खुद आथिया इस पर अपनी चुप्पी तोड़ती हुई नजर आई हैं।
शनिवार रात केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा लिखा, ‘मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन कभी-कभी खुद के लिए खड़ा होना भी जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक रेगुलर जगह गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।’
बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों लंदन में हैं। एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लंदन से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ हफ्ते पहले क्रिकेटर की सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से वह IPL से बाहर हो गए थे। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट भी दिया कि वह फिलहाल रिकवर कर रहे हैं।
#KLRahul was spotted in a strip club in the UK during his recovery.
Only Indian employee who is pampered at work and at home. pic.twitter.com/2OwvQrq9O6
— ItsAlphaMale (@ItsAlphaMale) May 27, 2023
इस बीच अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे केएल राहुल और अथिया क्लब में मस्ती करते नजर आ रहे है। वीडियो में देख सकते क्रिकेटर को म्यूजिक के लिए थिरकते हुए देखा जा सकता है। लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलिंग शुरू कर दी। इस कपल इस साल 23 जनवरी को शादी की थी।
कई सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी की थी। बता दे की कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आए थे।