फिल्म ‘Avengers Endgame का पहला रिव्यु हुआ जारी,एनालिस्ट के साथ-साथ स्टार्स को भी लुभाई

Summary :

मार्वल की सुपरहीरो सीरीज एवेंजर्स एंडगेम फिल्म रिलीज होने में अब 3 दिन और बाकी रह गए हैं। फिल्म अवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले

मार्वल की सुपरहीरो सीरीज ‘Avengers Endgame’ फिल्म रिलीज होने में अब 3 दिन और बाकी रह गए हैं। फिल्म अवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही टिकट की ब्रिकी ने ही नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

 

 

वहीं फिल्म ‘Avengers Endgame’ भारत में रिलीज होने से पहले आज विश्व प्रीमियर अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित हो गई है। वहीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का प्रीमियर रिलीज होने के बाद सितारों के साथ-साथ दुनिया भर के आलोचकों ने प्रीमियर में हिस्सा लिया। बता दें कि जैसे ही फिल्म प्रीमियर के लिए स्क्रीनिंग की गई वैसे ही ट्विटर पर आलोचकों की प्रतिक्रियाओं की मानों बाढ़ सी आ गई हो।

 

फिल्म एनालिस्ट जॉन कैंपिया जिनका अपना YouTube चैनल है।  उन्होंने फिल्म ‘Avengers Endgame’ को लेकर बताया कि फिल्म में पहले के दो घंटे औसत दर्जे के बराबर हैं जिन्हें शांति से एन्जॉय  किया जा सकता है लेकिन लास्ट का एक घंटा जो बेहद शानदार तरीके से खत्म होता चला जाता है। मेरे बोले हुए इन विचारों को और ज्यादा मजूबत बनाने के लिए मुझे इस फिल्म को एक बार दोबारा देखने की जरूरत है।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/johncampea/status/1120553237852106752

नीचे कुछ प्रतिक्रियाओं को देखें…

1.

 

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एक बार फिर दिखा सकती हैं अपना दम

बता दें कि विदेशी सुपरहीरोज का इंडिया में हमेशा से ही जबरदस्त वाला रहा है और पिछली बार जब डेढ़ दर्जन सुपरहीरोज के साथ वो फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में आए तो भारत सहित दुनिया भर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

अब एक बार फिर डायरेक्टर डबल यानि एंथोनी और जो रूसो अब लेकर आ रहे हैं ‘Avengers Endgame’। बता दें कि फिल्म ‘Avengers Endgame’ 26 अप्रैल को भारत में रिलीज होगी। भारत में इस फिल्म को 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है। एवेंजर्स एंडगेम को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया जायेगा। है।

 

इस बार भी आपको इनफिनिटी वॉर की तरह इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।

 फिल्म को लेकर ये अफवाहें भी चल रही हैं कि कैप्टन अमेरिकाा को छोड़कर आयरमैन और हल्क का किरदार खत्म कर सकते हैं। जिन्हें आगे फिल्मों में नहीं दिखाया जाएगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म में कौन सा किरदार मरता है।

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका का हाथ थामने के बाद अब संभाली उनकी सैंडल, फोटो वायरल

Desk Team