बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने पिछले साल 14 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की थी। पूरी दुनिया को पता है कि रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से कितना प्यार करते हैं। रणवीर और दीपिका ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था उसके बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इटली में रणवीर और दीपिका ने शादी की थी।
रणवीर और दीपिका की शादी के बाद कई ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिसमें वह एक अच्छे पति की तरह अपनी पत्नी का ध्यान रखते हुए नजर आए हैं। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें वह दीपिका का बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। दरअसल दीपिका अपनी कजिन की शादी में गई थी। उसी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रणवीर सिंह ने उठाई पत्नी दीपिका की सैंडल
रणवीर और दीपिका की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनमें दीपिका के पीछे रणवीर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथों में दीपिका की सैंडल नजर आ रही है। हाल ही में एक एसी की ऐड में रणवीर दीपिका से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, बॉयफ्रेंड भले ही छोटी बात का ख्याल ना रखे, लेकिन ये हस्बैंड तो रखेगा।
उसी तरह से रणवीर असल जिंदगी में दीपिका का वैसे ही ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात का सबूत दीपवीर की कई ऐसी पब्लिक प्लेस की तस्वीरें और वीडियो में नजर आ जाएगा।
वहीं रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक 83 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।
वहीं दूसरी तरफ दीपिका फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इस फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं औैर इस फिल्म में लीड किरदार में दीपिका नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App









