हाल ही में जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म बाटला हाउस का ट्रेलर लांच किया गया और इस इवेंट के दौरान जॉन के साथ फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक निखिल आडवाणी भी मौजूद थे। इस मौके पर जॉन बेहद खुशनुमा मूड में दिखाई दिए और काफी बातें शेयर की।
.jpg)
फिल्म बाटला हाउस में नोरा फतेही एक बार फिर अपने डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करने वाली है। इससे पहले नोरा ने जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर गाने पर परफॉरमेंस दी थी।
.jpg)
बहुत ही कम समय में नोरा ने बॉलिवुड में अपने लिए जगह बना ली है। नोरा अब जॉन के लीड रोल वाली अगली फिल्म ‘बाटला हाउस’ में दिखाई देंगी। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के बाद नोरा दूसरी बार जॉन के साथ फिल्म ‘बाटला हाउस’ में दिखाई देंगी।
.png)
इस फिल्म में नोरा फतेही हिट सांग ‘ओ साकी साकी’ पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। ओरिजिनल ‘साकी साकी’ गाने पर कोइना मित्रा ने बेहतरीन डांस नंबर पेश किया था।
जॉन से पूछा गया कि क्या नोरा उनके लिए लकी चार्म हैं? इसके जवाब में जॉन ने तुरंत कहा,‘‘15 अगस्त के बाद नोरा मेरा लकी चार्म बन जाएंगी। और आपको समझ आ जाएगा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं।’’ ‘
.png)
बाटला हाउस’ के निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा,‘‘जॉन की बात में आगे जोड़ते हुए बोलना चाहता हूं, जब हमने असलियत में एनकाउंटर में शामिल हुए लोगों को यह फिल्म दिखाई तो वे इससे काफी प्रभावित हुए थे।
.jpg)
निखिल आडवाणी ने आगे कहा, ” अब जब भी कोई बाटला हाउस के बारे में गूगल करेगा तो उसे सबसे पहले नोरा फतेही का चेहरा दिखाई देगा। देखा जाए तो नोरा के बारे में यह बहुत अच्छा कॉम्प्लिमेंट है।’’
.jpg)
जॉन और निखिल के कमैंट्स पर नोरा ने कहा,‘‘यह मेरी खुशनसीबी है कि मैं भी इस फिल्म में हूं और निखिल, जॉन और भूषण कुमार, सभी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए मौका दिया। मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। सभी को शुक्रिया।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



