सुपरस्टार सलमान खान
इस समय सुर्खियों में बने हुए है। बीते दिनों एक्टर और उनके फादर को एक धमकी भरा
लेटर मिला था। सलमान खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी।
ऐसे में सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सबसे पहले उन्होंने अपनी कार
को अपग्रेड करवाया।
इसी के साथ सुपरस्टार ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर अपनी आत्मसुरक्षा
के लिए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान
में रखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया। मगर आर्म्स लाइसेंस
मिलने वाले सलमान खान पहले बॉलीवुड कलाकार नहीं हैं। उनसे पहले भी कई फिल्मी
सितारों को ये लाइसेंस मिल चुका है।
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में सबसे
पहला नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी भी एक बन्दूंक के मालिक
हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी थी। दरअसल, साल 2008 में हुए 26/11 के मुंबई आतंकी हमले ने पूरे देश को
हिलाकर रख दिया था। इस हमले का अमिताभ बच्चन पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। इतना
ही नहीं हमले के कुछ दिनों बाग बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था, "रात को
सोने से पहले, मैंने अपनी लाइसेंसी .32
रिवॉल्वर निकाली, उसे लोड किया और अपने
तकिए के नीचे रख दिया।"
पूनम ढिल्लों
अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि बीते जमाने की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों के पास
भी एक बंदूक है। यह बात खुद अभिनेत्री पूनम ने खुद कबूल किया है। एक वेबसाइट को
दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, "मेरे पास एक बंदूक है और मैंने इसे सुरक्षा कारणों से घर पर
रखा है। मैं इसे अपने साथ नहीं रखती हूं।"
सनी देओल
बॉलीवुड गलियारों से लेकर फैंस के बीच अपने ढ़ाई किलों के हाथ वाले डायलॉग के लिए फेमस अभिनेता सनी देओल भी अपनी सुरक्षा के लिए एक रिवॉल्वर रखते हैं। सनी ने रिवॉल्वर रखने के लिए पुलिस से आर्म्स लाइसेंस ले रखा है। बताया जाता है कि सनी ने अपनी पर्सनल गन का इस्तेमाल अपनी फिल्म सिंह साब द ग्रेट में भी किया है।
सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान को साल 1996 में
अपना आर्म्स लाइसेंस मिला था, जिसके बाद वह एक राइफल की मालकिन बन गई थीं।
मगर उस समय उनकी उम्र कम थी जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे में विवाद को
बढ़ता देख उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।