मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। वही रिलीज़ से पहले ही फैंस के बीच दीवानगी बढ़नी शुरू हो गयी है। केजीएफ 2 की रिलीज से पहले फैंस अपने-अपने अलग अंदाज में रॉकी भाई यानी यश पर अपना प्यार लूट रहे हैं। यश का जादू हाई लेवल पर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस बुकस की मदद से यश की तस्वीर बनाते हुए दिख रहे हैं।
कर्नाटक में फैंस ने यश की सबसे बड़ी तस्वीर बनाने का दावा किया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो तस्वीर बनाने के लिए किताबें इकट्ठा की जा रही हैं। विश्व रिकॉर्ड का दावा करते हुए यश की ये विशाल तस्वीर लगभग 20,700 बुक्स की मदद से बना है। साउथ के मूलर में बना ये यश का ये मोजेक चित्र 130 गुणा 190 फीट का है, जोकि 25,650 वर्ग फीट में लंबे व्हाइट गार्डन में बना है।
इस वीडियो को टीम यश फैन क्लब नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, बड़ा, सबसे बड़ा। हमने 120 गुणा 170 फीट के लिए योजना बनाई थी, लेकिन ये हमारी इच्छाओं को पार कर गया। हमें इसे 135 गुणा 190 फीट तक बनाना पड़ा, जो 25,650 वर्ग फीट के क्षेत्र को कवर करता है, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है।
Big Bigger Biggest!!
We had planned for 120×170ft but it surpassed our expectations… We had to expand it to 135×190ft which covers an area of 25,650 Sqft which is the world record 🌪️@TheNameIsYash#YashBOSS #KGF2 #KGFChapter2 pic.twitter.com/qJf0G0NhrK— Team Yash FC (@TeamYashFC) April 11, 2022
वही, जमीन में बनी तस्वीर को ड्रोन से कैप्चर किया गया है। आंध्र प्रदेश में तो यश के फैंस की अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। यहां फैंस ने थियेटर के बाहर लगे यश की तस्वीर को दूध से नहलाना शुरू कर दिया था। यश की फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज है कि एक कंपनी ने तो केजीएफ 2 की रिलीज के दिन सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। दक्षिण भारत में अपने सुपरस्टार के लिए फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता रहता है।
वही, यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के रिलीज होने से पहले ही बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है। यश की फिल्म के लिए लोगों में इस कदर पागलपन है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ‘आरआरआर’ हिंदी को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।