कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दो महीने पहले ही पेरेंट्स बने है। दोनों के घर एक बेटा हुआ है जिसका नाम कपल ने लक्ष रखा है। हालांकि सब उसे प्यार से गोला कहकर बुलाते है। इतने इंटरस्टिंग नाम के बाद और सेलिब्रिटी किड होने की वजह से सब लक्ष का चेहरा देखने के लिए बेताब बैठे है। महीनो से सब भारती के बेटे की झलक पाने का इंतज़ार कर रहे थे। हालांकि अब फाइनली फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया।
समय-समय पर बेटे की तस्वीरें शेयर करने के बावजूद भी अभी तक सोशल मीडिया यूजर्स को भारती के लाल का चेहरा देखने को नहीं मिला था। लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और हर्ष ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भारती सिंह ने अब अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखा दी है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, ‘हर्ष नहाने गया है… यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता।’
वीडियो के आखिर में भारती ने अपने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाकर उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी। भारती सिंह का बेटा उनकी तरह ही गोलू-मोलू और बेहद क्यूट है। बाद में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कुछ और तस्वीरें भी शेयर की है। जिनमे लक्ष एक दम मासूम और क्यूट नज़र आ रहा है।
फैंस अब इस नन्हे बच्चे को देख दिल हार बैठे है। वही सेलिब्रिटीज भी कपल के इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहा है और सोशल मीडिया पर अब भारती और हर्ष के बेटे लक्ष की तस्वीरें वायरल हो गयी है।