Bigg Boss 13: शो शुरू होने से पहले ही ग्लैमरस रश्मि देसाई की एंट्री सोशल मीडिया पर हुई लीक

Summary :

आज हिट टीवी शो बिग बॉस धमाकेदार एंट्री के साथ ऑन एयर होने जा रहा है। रविवार के दिन शो के प्रीमियर के साथ ही बिग बॉस के घर में कंटेंस्टेंट्स की भी एंट्री हो जाएगी। शो के प्रीमियर से पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहा है जिसमे शो के प्रतिभागियों की एंट्री देखने को मिल रही है।

आज हिट टीवी शो बिग बॉस धमाकेदार एंट्री के साथ ऑन एयर होने जा रहा है। रविवार के दिन शो के प्रीमियर के साथ ही बिग बॉस के घर में कंटेंस्टेंट्स की भी एंट्री हो जाएगी। शो के प्रीमियर से पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहा है जिसमे शो के प्रतिभागियों की एंट्री देखने को मिल रही है। 
 हाल ही में कलर्स चैनल की तरफ से भी एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने ग्लैमरस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस धमाकेदार परफॉरमेंस के बाद शो में एंट्री करेंगी। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

राशि देसाई की बिग बॉस के घर में एंट्री पर कई और ख़बरें भी सामने आयी है जिसमे बताया जा रहा है वो इस बार शो की सबसे महंगी कन्टेंस्टन्ट साबित हो सकती है। खबर के मुताबिक़ राशि को शो में पार्टिसिपेट करने के लिए करीब 1.2 करोड़ रुपये दिया जा रहा है।
साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि शो में बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ शिरकत करेंगी। यहां तक कहा जा रहा है की शो में रश्मि देसाई अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर सकती है। अब ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता लगेगा की इन खबरों में कितनी सच्चाई है। 

बिग बॉस को लेकर कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है और दावा किया जा रहा है की शो की शूटिंग घर के अंदर शुरू हो गयी है। इन वीडियो और तस्वीरों में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्यजी और सिद्धार्थ शुक्ला सिजलिंग परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

29 सितंबर से शुरू हो रहे बिग बॉस में इस बार कई ट्विस्ट एंड टर्न भी देखने को मिलेंगे।  इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटी हिस्सा ले रहे है। आप इस शो को अपने मोबाइल पर भी ऑनलाइन देख सकते है। 
अगर आप कोई शो मिस कर गए हैं या बाहर हैं तो आप आसानी से शो का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप्लीकेशन का सहारा लेना होगा, जहां आप शो का ऑनलाइन मजा ले सकते हैं।

Ujjwal Jain