फूट फूटकर रोये बिग बॉस 13 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बिग बॉस शो इन दिनों टीआरपी में जबरदस्त उछाल के साथ आगे बढ़ रहा है और आये दिन शो में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सोशल मैदा पर भी शो को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है, जिसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला की वायरल तस्वीरें है। बिग बॉस शो इन दिनों टीआरपी में जबरदस्त उछाल के साथ आगे बढ़ रहा है और आये दिन शो में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सोशल मैदा पर भी शो को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है, जिसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला की वायरल तस्वीरें है।

बिग बॉस शो इन दिनों टीआरपी में जबरदस्त उछाल के साथ आगे बढ़ रहा है और आये दिन शो में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सोशल मैदा पर भी शो को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में #StayStrongSidharth ट्रेंड कर रहा है, जिसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला की वायरल तस्वीरें है। 
हैरानी की बात है इन तस्वीरें में सिद्धार्थ शुक्ला रोते हुए नजर आ रहे है। सिद्धार्थ की इस हालत पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर समर्थन में उतर आये है। वायरल होने वाली तस्वीरें घर में होने वाले टास्क के दौरान की है।  हाल ही में बिग बॉस का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था, जिसमे सिद्धार्थ और आसिम एक बार फिर झगड़ते हुए दिखाई दिए थे। 

जानकारी के मुताबिक़ टास्क के दौरान सिद्धार्थ खुद पर काबू नहीं रख पाए और रट हुए नजर आ रहे है। पारस छाबड़ा तस्वीरों में सिद्धार्थ को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे है। सिद्धार्थ का रोना फैंस को बेहद बुरा लग रहा है। 
इस सीजन सिद्धार्थ अब तक शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरें है और एंग्री यंगमैन की छवि को बरकरार रखने में सफल हुए है। अब तक सिद्धार्थ हमेशा आक्रमक रूप में दिखाई दिए है और यही वजह है घर के कई सदस्य उनके खिलाफ दिखाई दे रहे है। 
सिद्धार्थ अब तक हुए सभी टास्क में अपना सौ प्रतिशत देते आये है।  टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने कभी अपनी परवाह नहीं कि और इस वजह से वो कई बार घायल भी हो चुके है। बताया जा रहा है इन दिनों सिद्धार्थ की तबियत ठीक नहीं है और टाइफाइड से पीड़ित हैं। 

बिमारी के बावजूद टास्क में सिद्धार्थ बेहद एक्टिव दिखे और इसी बीच आसिम से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। बात बढ़ी और दोनों एक बार फिर टकराव की मुद्रा में आ गए और बहस करने लगे। पारस छाबड़ा इस टास्क का संचालन कर रहे है। 
टास्क के दौरान सभी घरवाले एक दुसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे है और इस का वीडियो भी बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। बता दें सिद्धार्थ को बिग बॉस से विशेषाधिकार भी दिया गया है जिससे घरवाले उनसे खफा है। 

Ujjwal Jain