फिल्म मेकर डेनियल श्रवण के ‘रेप में सहयोग और कंडोम’ वाले बयान पर फूटा इस सिंगर का गुस्सा, लगाई जमकर लताड़

Summary :

हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले पर पर पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। बीते 28 नवंबर को हैदराबाद के शादनगर में चटनपल्ली पुल के नीचे प्रियंका की जली हुई बॉडी बरामद हुई थी। इस घटना पर देशभर के तमाम सेलिब्रिटीज ने पीड़ा जाहिर की पर फिल्म निर्माता डैनियल श्रवण ने इस मुद्दे पर जो टिप्पणी की, उससे सभी हैरान रह गए।

 हैदराबाद में पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले पर पर पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। बीते  28 नवंबर को हैदराबाद के शादनगर में चटनपल्ली पुल के नीचे प्रियंका की जली हुई बॉडी बरामद हुई थी। इस घटना पर  देशभर के तमाम सेलिब्रिटीज ने पीड़ा जाहिर की पर फिल्म निर्माता डैनियल श्रवण ने इस मुद्दे पर जो टिप्पणी की, उससे सभी हैरान रह गए। 
अपने फेसबुक पेज पर, डैनियल ने पोस्ट शेयर किया कि महिलाओं को कंडोम ले जाना चाहिए और पुलिस को कॉल करने के बजाय खुद को हत्या होने से बचाना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि महिलाओं को रेप जैसी परिस्थिति में बलात्कारियों के साथ सहयोग करना चाहिए और बलात्कारी को एक कंडोम की पेशकश करनी चाहिए ताकि वे हत्या न करें।

डेनियल श्रवण ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि बलात्कार को युक्तिसंगत बनाया जाना चाहिए और ‘हिंसा के बिना बलात्कार’ को वैध बनाया जाना चाहिए क्योंकि बलात्कार पीड़ितों की हत्या को नियंत्रित करने का यही एकमात्र तरीका है। 
डेनियल की पोस्ट में लिखा है, “हत्या एक पाप और अपराध है। बलात्कार एक सुधारात्मक सजा है। निर्भया एक्ट या प्रियंका एक्ट के साथ कोई न्याय नहीं होने वाला है। बलात्कार का एजेंडा उस समय या मनोदशा के आधार पर बलात्कारियों की यौन जरूरतों को पूरा कर रहा है। ”
डेनियल श्रवण का ये पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। श्रवण ने ये पोस्ट तो डिलीट कर दिया पर तब तक यूजर्स ने उनकी पोस्ट के स्क्रीन शॉट लेकर शेयर कर दिए थे। 

अब सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने डेनियल श्रवण के पोस्ट के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर पेज पर शेयर किए और श्रवण को जमकर लताड़ लगाई है। उसने लिखा, “ये किस तरह के विचार हैं। इसमें कुछ कंटेंट तेलुगु का है। मूल रूप से इन पुरुषों ने जो विचार दिए हैं – बलात्कार के बाद हत्या को रोकने के लिए सहयोग और ऑफर दिया जाना चाहिए , महिलाओं के संगठन बलात्कार का कारण हैं। बलात्कार जघन्य नहीं है, हत्या है। ”

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा , “इसके अलावा – वह अपने परिवार को भी यही सलाह देगा। इसने तेलुगु में लिखा है , ‘ महिलाओं के इस नाटक से परेशान हो गया हूं। अगर वे हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो क्या वे बलात्कार करेंगे? ” इसको पॉइंट ये है कि अगर महिलाएं ऐसे राक्षसों को ना करेंगी तो ‘एडमेंट बीचेस’ के लिए रेप ही एकमात्र रास्ता है। 

एक्ट्रेस – एंकर कुबरा सैत ने भी ट्वीट कर डेनियल श्रवण को फटकारा है और लिखा है कि श्रवण को मेडिकल हेल्प की जरुरत है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कटरीना कैफ का ‘लाल साड़ी’ वाला हॉट लुक, देखिये तस्वीरें

Ujjwal Jain