टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी नेपोटिज्म का मुद्दा उठ गया है। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में हंगामा हुआ है। बिग बॉस के घर पर भी इस मुद्दे पर लोगों के बीच में तीखी बहस दिखाई दी है। दरअसल शो के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए जान कुमार सानु पर निशाना साधा था।
जान को मेहनत के दम पर अपना नाम कमाने वाली बात भी राहुल वैद्य ने इस दौरान पर कही थी। मगर सलमान खान ने शो के वीकेंड के वार एपिसोड में आकर राहुल के इस नेपोटिज्म के मुद्दे पर कड़ी क्लास लगाते हुए निंदा की।
सलमान खान ने दी नेपोटिज्म पर पाठशाला
वीकेंड के वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए राहुल वैद्य से पूछा कि अपने बच्चे की मदद करना किसी पिता का क्या वह नेपोटिज्म है। दिन रात अपने बच्चे के लिए क्या मेहनत करना यह नेपोटिज्म है। इसके बाद राहुल वैद्य जब असहज महसूस करने लगे सलमान खान के इन सवालों पर तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताया जिन्होंने अपने दम पर अपना कैरियर बनाया है।
Best reply by Salman Khan on nepotism. #bigboss14 pic.twitter.com/clfl7dvibv
— 𝐁𝐀𝐓𝐌𝐀𝐍 (@beingsaud27) October 31, 2020
इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान ने एक बात कही कि वही कलाकार बॉलीवुड में टिक पाता है जिसे जनता पसंद करती है। सलमान खान ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शाहरूख और अक्षय दोनों आउटसाइडर हैं। उनका इस इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं था। लेकिन अपने मेहनत के बल पर वह दोनों 20-30 सालों से टिके हुए हैं।
तारीफ की शाहरूख और अक्षय की
इस डिसक्शन के दौरान सलमान खान द्वारा स्टार किड्स की भी बात हुई। राहुल वैद्य को सलमान खान ने समझाया और अजय देवगन-संजय दत्त का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि, अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक एक्शन डायरेक्टर थे। बाद में एक डायरेक्टर भी बने। आज अजय को पूरी दुनिया जानती है। उन्हें दर्शकों ने पसंद किया है, तो क्या इसमें कुछ गलत है। वहीं दूसरी तरफ सजंय दत्त के बारे में सलमान ने बात करते हुए कहा कि, वे भी सुनील दत्त के बेटे हैं। सुनील जी ने उनके साथ फिल्म भी बनाई थी। लेकिन बाद में संजय ने खुद अपना मुकाम तय किया है।
सलमान खान का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में जो चल पाता है वह सुपरस्टार बनता है। वहीं दूसरी तरफ जनता का प्यार जिसे नहीं मिलता वह कभी भी लंबी रेस का घोड़ा नहीं हो सकता। इस दौरान एक ही प्वाइंट पर सलमान ने जोर दिया और कहा कि, जिसमें वो बात है वो चलेगा, और जिसमें नहीं है वो अपनी खुद की तिजोरी, माता-पिता की तिजोरी खाली करके जाएगा। सलमान खान का नेपोटिज्म पर यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।