बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों अपनी छोटी बहन विजेता बासु की शादी को लेकर काफी बिजी है। बता दें कि विजेता बसु बॉयफ्रेंड करण तलरेजा को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों ने आपसी सहमति से सादगी भरे अंदाज में शादी करने का फैसला लिया।
बिपाशा बसु ने अपनी छोटी बहन की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करी हैं। शादी में उन्होंने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी। करण ओरेंज कलर की शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आए।
यहाँ देखें इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BuN_H0Zlhlg/?utm_source=ig_embed
इस तस्वीर में विजेता और करण तलरेजा एक-दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं विजेता और करण तलरेजा ने भी अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
यहाँ देखें इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BuTUQKrHOvX/?utm_source=ig_embed
बिपाशा बसु के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी अपनी साली साहिबा की शादी में बड़ी दिलचस्पी लेते हुए दिखें। बिपाशा द्घारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह अपनी साली को तैयार करते हुए भी दिखें।
अपनी साली को सजाने में पत्नी बिपाशा बसु का हाथ बंटाते हुए काफी दिखाई दे रहे हैं। शादी की पार्टी का जश्न बिपाशा बसु के घर ही किया गया था। यहां पर बिपाशा बसु के माता-पिता और करीबी दोस्त दिखाई दिए।
यहाँ देखें शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें…
1#
2#
3#
4#
6#
7#
8#
9#
बिपाशा द्वारा शेयर की गई कुछ प्री-वेडिंग सेरेमनी तस्वीरें…
1#
2#
इससे पहले भी बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंग ग्रोवर के जन्मदिन का एक खास वीडियो पोस्ट किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस वीडियों में सेलिब्रेशन के समय बिपाशा बसु और करण के रोमांस ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। पति करण को बर्थडे विश करते हुए बिपाशा उन्हें किस कर लेती हैं।
वहीं काम की बात करें तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे के साथ फिल्म आदत में दिखाई देने वाले हैं। भूषण पटेल के निर्देशन में बनी फिल्म आदत एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में बिपाशा बसु और करण के अलावा पूर्व मिस इंडिया नताशा सूरी और बिग बॉस की एक्स पार्टिसिपेंट सोनाली राउत भी दिखाई देंगी।