बॉलीवुड और टीवी जगत में प्यार मोहब्बत , रिलेशनशिप और ब्रेकअप जितने आम परदे पर लगते है वैसे ही सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में भी होते है। अभिनेत्री हो या अभिनेता एक से अधिक रिलेशनशिप्स इनके लिए बेहद नार्मल सी बात है और कई सितारे तो ऐसे है जिन्होंने रिलेशनशिप्स में भी रिकॉर्ड बनाये है।
आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की 5 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके एक से ज्यादा अफेयर्स रहे हैं। आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में!
1.कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना ने अपने करियर शुरू होने से पहले ही आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में आकर सनसनी मचा दी थी। आज कंगना बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में शुमार है और इनके अब तक पांच अफेयर रह चुके है। इन दिनों सिंगल हो चुकी कंगना का आदित्य पंचोली के बाद अध्ययन सुमन, अजय देवगन, निकोलस लेफर्टी और ऋतिक रोशन जैसे नामी सितारों के साथ रिलेशनशिप रहे है।
2.आलिया भट्ट
बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट भी रिलेशनशिप के मामले में काफी सुर्खियाँ बटोर चुकी है। इन दिनों ये रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में है पर इससे पहले इनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर , कवीन मित्तल, अली ददारकर और उनके दोस्त रमेश दुबे के साथ जुड़ चुका है। यानी कुल मिलाकर 6 अफेयर इनके हो चुके है।
3.अनुष्का शर्मा
अब अनुष्का शर्मा विराट कोहली की पत्नी है और तीनों खानों के साथ बॉलीवुड में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस अपनी शादी से पहले रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही है। यानी अगर वीरता का नाम जोड़ दिया जाये तो इनके अब तक कुल 7 अफेयर रहे है।
4.प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचा चुकी प्रियंका चोप्रा ने अब निक जोनस से शादी कर ली है पर इससे पहले इनके भी कई रिलेशनशिप रहे है। असीम मर्चेंट, हरमन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, टॉम हिडिलसकन, शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ इनका नाम जुड़ चुका है।
5.दीपिका पादुकोण
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी और कामयाब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बीते साल अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है पर रणवीर से पहले इन्होने भी कई लोगों के साथ प्यार किया है। इनके अब तक कुल 9 अफेयर रहे है जिनमे उपेन पटेल, सिद्धार्थ माल्या, रणबीर कपूर, निहार पंड्या, मुज्जमिल इब्राहिम, क्रिकेटर एमएस धोनी, युवराज सिंह और रवि चौहान जैसे नाम शामिल है।