बॉलीवुड की टॉप पांच ऐसी अभिनेत्रियाँ जिन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही शादी कर ली थी

Summary :

आज हम आपको उन टॉप पांच बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी शादी के बाद डेब्यू किया और आज जाना माना चेहरा है।

माना जाता है की बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर शादी के बाद या तो ढीला पड़ जाता है या फिर खत्म ही हो जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी है जो शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आयी और अपने टैलेंट से खास मुकाम हासिल किया।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

इन्होने अपने काम से ये साबित किया है की उम्र और रिलेशनशिप आपकी प्रतिभा के आड़े नहीं आ सकते। आज हम आपको उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी शादी के बाद डेब्यू किया और आज जाना माना चेहरा है।

1) चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने साल 2003 में फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इससे पहले ही साल 2001 में उन्होंने मशहूर गोल्फर ज्योति सिंह से शादी की थी।

2) मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

मल्लिका शेरावत ने इंडस्ट्री में इस नाम से डेब्यू किया जबकि उनका असली नाम रीना लाम्बा है और इन्होने बॉलीवुड डेब्यू से पहले कारन सिंह गिल से शादी की थी। उनके हस्बैंड जेट एयरवेज में पायलट थे।

3) सनी लियॉन

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

एक एडल्ट मूवी स्टार से बॉलीवुड के सफर में सनी लियॉन ने काफी उतार चढाव देखे। बहुत से लोग शायद नहीं जानते की वो बॉलीवुड डेब्यू से पहले जब एडल्ट इंडस्ट्री में थी तब वो डेनियल वेबर से शादी कर चुकी थी।

4) अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री और शाही खानदान से आने वाली अदिति राव भी बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर चुकी थी। साल 2008 में दिल्ली 6 फिल्म से डेब्यू करने वाली आदिति साल 2006 में सत्यदीप मिश्रा से शादी कर चुकी थी और बाद में उनका तलाक हो गया

5) माही गिल

बॉलीवुड अभिनेत्रियां

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री माही गिल भी डेब्यू से पहले ही शादीशुदा है। माही गिल का असली नाम रिम्पी कौर है और बॉलीवुड के लिए उन्होंने अपना नाम माही गिल रखा।

सोनू निगम की हालत हुई बेहद खराब, तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी चेतावनी की कभी ..

Desk Team