बॉलीवुड के नामी प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के फैन्स के लिए काफी बुरी खबर है क्योंकि सोनू इन दिनों काफी मुश्किल हालातों से गुजर रहे है और उनकी तबियत काफी नासाज़ चल रही है। बीते दिन सोनू निगम ने अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमे उनकी वर्तमान हालत काफी खराब नजर आ रही है।
बीते दिनों सोनू निगम जेपोर ओडिशा में एक म्यूजिकल कन्सर्ट के लिए गए हुए थे यानि पर उन्हें गंभीर किस्म की एलर्जी हुई जिसकी वजह से उनके चेहरे पर खतरनाक सूजन आ गयी। साथ ही उनकी आँख भी काफी बुरी तरह सूजी हुई नजर आ रही है।
इस खतरनाक एलर्जी के चलते सोनू निगम को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होना पड़ा था। सोनू निगम ने अस्पताल के आईसीयू से ही तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैन्स को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए थैंक्स कहा।
साथ ही सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में विस्तार से बताया की उन्हें कैसे ये बीमारी हुई और उनकी हालत क्यों बिगड़ी है। सोनू ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमे एक तस्वीर में उनके चहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है और दूसरी तस्वीर में उनकी आँख बुरी तरह सूजी हुई है।
सोनू निगम ने अपने पोस्ट में बताया की जब वो जेपोर ओडिशा में म्यूजिकल कन्सर्ट के लिए गए थे वहां उन्होंने खानपान में कोताही बरती और सी फूड्स खाये जिस वजह से उनकी तबियत बिगड़ गयी। सोनू निगम को सी फूड्स से एलर्जी है। इस बात को नजरअंदाज करना काफी भरी पड़ गया।
सोनू निगम ने अपने फैंस को भी सबक दिया की एलर्जी जैसे मामलों में कभी रिस्क ना लाइन जैसे उन्होंने लिया है। सोनू ने बताया की उनकी खुशकिस्मती है की नानावती हॉस्पिटल उनके नजदीक ही था वरना उनकी ये सूजन श्वासनली पर भी हो जाती और फिर हालत ज्यादा खराब हो जाते।
सोनू के करीबियों ने बताया की दो दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है और वो घर वापस लौट आये है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। फैंस को उम्मीद है की सोनू निगम जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर फैंस के बीच वापस लौटेंगे।


Download Android App
Download iOS App









