फिल्म टोटल धमाल के मूंगड़ा सांग पर लोगों का बरसा गुस्सा, सोनाक्षी को भी पड़ी लताड़

Summary :

फिल्म टोटल धमाल के गाने मूंगदा के दर्शकों के सामने आने पर लोगों की प्रतिक्रया भी आ रही है पर ज्यादातर लोगों को ये गाने खास पसंद नहीं आ रहा है।

इंदर कुमार के निर्देशन की फिल्म सीरीज धमाल का तीसरा संस्करण बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है और फिल्म टोटल धमाल को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भी है। लेकिन इस फिल्म के एक गाने ‘ मूंगड़ा’ को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

फिल्म टोटल धमाल

आपको बता दें इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल धमाल में दर्शकों के लिए कई अच्छी बातें है जैसे करीब दो दशक बाद इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी देखने को मिलेगी वहीँ अजय देवगन इस बार फिल्म में संजय दत्त को रिप्लेस का रहे है जो दर्शकों को नयापन दे सकता है।

फिल्म टोटल धमाल - मूंगड़ा सांग

बीते दिनों फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जो लोगो को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स द्वारा एक डांस नंबर रिलीज़ किया गया जिसमे अजय देवगन संग सोनाक्षी सिन्हा परफॉर्म करती नजर आ रही है। ये गाना साल 1977 में आयी फिल्म इंकार के सुपरहिट गाने औ मूंगड़ा मूंगड़ा का रीक्रिएशन है।

फिल्म टोटल धमाल - मूंगड़ा सांग

ओरिजिनल गाने में उस जमाने की मशहूर डांसर हेलेन ने शानदार परफॉरमेंस दिया था जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। ये गाना आज भी आपको काफी बजता हुआ मिल सकता है। फिल्म मेकर्स के लिए इस सुपरहिट गाने का रीक्रिएशन रिस्क था पर कोशिश की गयी।

फिल्म टोटल धमाल - मूंगड़ा सांग

अब ये गाना दर्शकों के सामने आने पर लोगों की प्रतिक्रया भी आ रही है पर ज्यादातर लोगों को ये गाने खास पसंद नहीं आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा की जहां तक बात की जाए तो वो इस गाने में बेहद खूबसूरत दिख रही है और उन्होंने डांस भी गजब किया है।

फिल्म टोटल धमाल - मूंगड़ा सांग

अब सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड फिल्म मेकर्स को बार बार पुराने हिट गानों की रीमेक के लिए ताने देने लगे है और ये भी कह रहे है की रीमेक से पुराने गानों को भी बर्बाद किया जा रहा है।

हालाँकि बॉलीवुड सितारों ने इस रीमेक गाने की तारीफ की है और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा मेरे दो फेवरेट सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन एक साथ गाने को री क्रिएट करेंगे तो धमाल मचना तय है। इस नए मूंगड़ा गाने को आदिल शेख द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है।

देखिये नया मूंगड़ा गाना :

 

देखिये ट्रोल करने वाले लोगों के कुछ चुनिन्दा कमेंट्स :

1.

फिल्म टोटल धमाल

2.

फिल्म टोटल धमाल

3.

फिल्म टोटल धमाल

4.

फिल्म टोटल धमाल

5.

फिल्म टोटल धमाल

6.

फिल्म टोटल धमाल

7.

फिल्म टोटल धमाल

8.

फिल्म टोटल धमाल

9.

फिल्म टोटल धमाल

10.

फिल्म टोटल धमाल

11.

फिल्म टोटल धमाल

12.

फिल्म टोटल धमाल

 

TRP की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हुए ये सीरियल्स और शो,जानिए किसकी डूबी नैया

Desk Team