बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने फिल्म इंडस्ट्री में इश्क-विश्क मूवी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। शाहिद और अमृता की जोड़ी दर्शकों को शुरुआत से ही पसंद आयी थी। साल 2006 में फिल्म विवाह आई थी जिसमें शाहिद और अमृता दोनों की एक्टिंग को सराहा गया था। काफी लम्बे समय से अमृता राव फिल्म इंडस्ट्री से दूर है।
अब हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अमृता राव के बीच एक गहरे रिश्ते के बारे में बताते हैं। पिछले साल दीपिका पादुकोण एक शादी समारोह में एक्टर और पति रणवीर सिंह के साथ शामिल हुई थी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। हालांकि इस शादी समारोह में एक्ट्रेस अमृता राव भी अपने पति के साथ शरीक हुईं थी।
बता दें कि दीपिका के कजिन भाई की यह तस्वीरें थी। दसअसल अमृता राव की कजिन बहन से दीपिका के कजिन की शादी हुई है तो इस तरह से दोनों अभिनेत्रियां अब रिश्तेदार बन गयी हैं। इन वायरल तस्वीरों में से एक में दीपिका पादूकोण, रणवीर सिंह के साथ अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल दिखाई दिए थे। इस दौरान कोंकणी भाषा में भी दीपिका और अमृता ने आपस में बात की थी और खूब हंसी-ठिठोली भी करी थी।
बता दें कि कोंकणी परिवार से दोनों अभिनेत्रियां आती हैं। इस खुशी के मौके पर खूब बातचीत दीपिका और अमृता ने की थी। अपने कजिन भाई की शादी में दीपिका ने फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी थी और उसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थी। जबकि रणवीर सिंह ने इस दौरान मरून और नीली शेरवानी पहनी हुई थी। हमेशा के तरह वह डेशिंग लग रहे थे।
देखें इस शादी समारोह की कुछ तस्वीरें
वहीं अमृता राव भी इस समारोह में बेहद सुंदर लगी थी। अमृता ने पिंक साड़ी पहनी थी और उन्होंने गोल्डन कलर का हार पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें इस शादी की वायरल हुईं थीं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों को दीपिका और रणवीर के फैंस ने बहुत शेयर किया था।
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह छपाक में नजर आयीं थी। जबकि फिल्म 83 रिलीज लॉकडाउन के कारण टाल दी गयी है। इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका निभा रही हैं।