Bollywood में अक्सर आपने देखा होगा कि सितारे लेट शादी और काफ लम्बे समय तक सिंगल रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनको 30 की उम्र के बाद मिला सच्चा प्यार तो वहीं कई ऐसी लोकप्रिय सितारे भी हैं जिन्होंने काफी छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी।
इनमें से कुछ तो महज 16 साल के थे तो बाकि 21 या 22 की उम्र से ज्यादा नहीं थे। इसीलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने काफी छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी।
1. आमिर खान
Bollywood के सुपरस्टार आमिर खान ने 21 साल की उम्र में ही रीना दत्त से शादी कर ले थी। दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था।
2. सैफ अली खान
Bollywood एक्टर सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी कर ली थी। दोनों के बीच 12 साल का अंतराल था। सैफ ने जब अमृता से शादी की तो तब वह 21 साल के थे और अमृता की उम्र 33 साल की थी।
3. अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने सिविल सर्वेंट और लॉयर सत्यदीप मिश्रा से से शादी की थी जो आगे चल कर एक्टर बन गए थे। अदिति जब 21 साल की थी तब शादी कर ली थी। लेकिन पांच साल बाद 2013 को तलाक़ ले लिया था।
4. नीतू कपूर
Bollywood एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 14 साल की उम्र में ही ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू ने ऋषि से 21 साल में ही शादी कर ली थी।
5. डिंपल कपाड़िया
Bollywood एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था और उसी साल उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन 9 साल साथ रहने के बाद 1982 में अलग हो गए थे।
6. चित्रांगदा सिंह
Bollywood एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपनी शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। 2001 में जब वह 25 वर्ष की थीं तब उन्होंने अपने गोल्फर-पति, ज्योति सिंह रंधवा से शादी की थी। दोनों ने 2014 में 13 साल के बाद तलाक़ ले लिया था।
7. सुनिधि चौहान
Bollywood गायक सुनिधि चौहान ने 18 वर्ष की उम्र में निदेशक और कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और वे एक साल बाद अलग हो गए। अब, वह खुशी से संगीत संगीतकार हितेश सोनिक से विवाहित है।