Bollywood सितारे अपनी रॉयल जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी लग्जरी कार में सफर करते हैं। और कुछ स्टार्स तो प्राइवेट जेट में भी धूमना पसंद करते हैं। लेकिन वहीं बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आएं तो थोड़ी हैरानी तो खुद बे खुद हो ही जाती है। तो चालिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जो काफी बिंदास होकर मुंबई की सड़को पर सैर सपाटा करते हुए नजर आए।
1.अनिल कपूर
Bollywood के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने गणेश चतुर्थी के सयम ट्रेन में सफर किया था। क्योंकि उस दौरान सड़को पर काफी ज्यादा भीड़ थी। लेकिन उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई और उन्हें टे्रन के बाहर लटकते हुए सफर करते हुए देखा गया जोकि कानून के सख्त खिलाफ है।
2.रणबीर कपूर
अपनी फिल्म तमाशा के प्रमोशन करने के दौरान रणबीर कपूर और इमितियाज अली को एक ऑटो में अपनी फिल्म के प्रीमियर के बाद उन्हें सार्वजनिक परिवहन का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।
3.टाइगर श्रॉफ
ट्रैन में सफर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने अपना चेहरा रूमाल से छुपा लिया था ताकि कोई भी उन्हें पहचान न पाए, लेकिन मीडिया को यह मिलने के बाद ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ को कैमरा में कैद कर लिया।
4.रणवीर सिंह
रणवीर सिंह कभी भी साधारण काम करने से दूर नहीं रहते। खैर रणवीर सिंह कभी-कभी अपनी शानदार कार को छोड़ कर सार्वजनिक परिवहन से जाना पसंद करते हैं।
5.रितिक रोशन
रितिक रोशन ने अपने दोनों बेटों के साथ ऑटो में सफर किया। और उन्होंने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की है।
6.सलमान खान
Bollywood के सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते हुए देखा गया है। और कभी-कभी सलमान खान को मुंबई की सड़को पर साइकल पर भी घूमते हुए देखा गया है।
7.अमिताभ बच्चन
Bollywood के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब स्थानीय ट्रेन में सफर करते समय एक प्रशंसक को काफी ज्यादा हैरान कर दिया। क्योंकि सौरभर निंबकर नाम का प्रशंसक लोकल ट्रेन में गाने गाकर कैंसर रोगियों के लिए पैसे जुटाते हैं। उस दौरान टे्रन में अमिताभ ने भी उस प्रशंसक के साथ मिलकर अपना सहयोग दिया।
8.दिशा पटानी
पिछले साल दिशा पटानी अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ डिनर डेट पर गई थीं। लेकिन अफवाहों से बचने के लिए उन्होंने जाते समय टाइगर की कार की बजाय ऑटो रिक्शा लेना ठीक समझा।