इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया है। लॉकडाउन के दौरान तलाक का नोटिस नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने भेजा है। बता दें कि इस समय बुढाना में अपने घर पर नवाज रह रहे हैं।
नवाज को पत्नी आलिया ने ई-मेल और व्हॉट्सएप के जरिए तलाक का नोटिस भेजा है। नवाज के फैंस को उनके तलाक की खबर सुनकर हैरानी हो गयी है। बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता नवाज नहीं हैं जिनका शादी के इतने सालों बाद तलाक हो रहा है। इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की शादी टूटी हैं। चलिए उनका बारे में बताते हैं –
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम शामिल है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी 14 साल बाद टूटी थी। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में ऋतिक और सुजैन का नाम लिया जाता था। जब ऋतिक और सुजैन अलग हुए थे तो उसके फैंस यह खबर सुनकर दुखी हो गए थे।
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान
इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का नाम भी शुमार है। दोनों का जब तलाक हुआ था तब खूब चर्चा का विषय बना था। दरअसल 19 साल बाद दोनों की शादी टूटी थी। अरबाज और मलाइका दोनों के फैंस यह खबर सुनकर हैरान हो गए थे।
सैफ अली खान- अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पहली शादी शादी के 13 साल बाद टूट गयी थी। सैफ ने पहली शादी 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से तलाक कई सालों बाद की। सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर अली खान है।
अर्जुन रामपाल- मेहर जेसिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शादी के 20 सालों बाद अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लिया था। बॉलीवुड के चर्चित कपल में दोनों का नाम लिया जाता था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। हाल ही में अर्जुन का उनकी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ बेटा।
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी अपनी शादी के 13 साल बाद बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक लिया था। दोनों के दो बच्चे हैं जो करिश्मा के साथ रहते हैं।
आमिर खान- रीना दत्ता
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने शादी के 16 साल बाद पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। आमिर और रीना के अलग होने की खबर से उनके फैंस को बहुत दुख हुआ था। उसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी।
कोंकणा सेन शर्मा- रणवीर शौरी
बॉलीवुड की अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद पति रणवीर शौरी से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा है जो कोंकणा के साथ रहता है।
फरहान अख्तर- अधुना भंभानी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, लेखक और सिंगर फरहान अख्तर ने शादी के 17 सालों बाद पत्नी अधुना भंभानी से तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं। अब फरहान अख्तर सिंगर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
दीया मिर्जा- साहिल सांघा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्होंने अपने पति साहिल सांघा से शादी के पांच साल बाद तलाक ले लिया था। हालांकि शादी को केवल पांच साल हुए थे लेकिन दोनों पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते थे।